1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें क्या भारत में दिखाई देगा

सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें क्या भारत में दिखाई देगा

12 अगस्त के सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ये ग्रहण रक्षा बंधन पर यानी श्रावण पूर्णिमा पर लगने जा रहा है। जान लें अगस्त में लगने जा रहे इस चंद्र ग्रहण की सही डेट।

chandra grahan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सूर्य ग्रहण के बाद लगेगा चंद्र ग्रहण

अगस्त में एक नहीं बल्कि दो ग्रहण लगने जा रहे हैं। पहला ग्रहण 12 अगस्त को यानी आज लगेगा। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। तो वहीं दूसरा ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा, जो आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण रक्षा बंधन और श्रावण पूर्णिमा पर लगने जा रहा है। ग्रहण के समय चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा। जानिए ये चंद्र ग्रहण किस समय लगेगा और क्या भारत में ये दिखाई देगा?

अगस्त में चंद्र ग्रहण कब लगेगा 2026

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजकर 04 मिनट पर लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति दोपहर 11 बजकर 22 मिनट पर होगी। यह खण्डग्रास चंद्रग्रहण होगा, जिसे आंशिक चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है। यह ग्रहण श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर यानी रक्षा बंधन के दिन लगेगा। 

क्या चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा?

चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू होता है। लेकिन इस ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है। इसलिए ग्रहण और सूतक के समय शुभ कार्यों को करने पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी।

28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा?

नहीं, ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के अधिकांश भागों में दिखायी देगा।

चंद्रग्रहण के दौरान क्या उपाय करने चाहिए?

  • भगवान का भजन करना चाहिए। 
  • चंद्र मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • राहु-केतु के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • ग्रहण के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।
  • महा-मृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • यह मंत्र-सिद्धि का उत्तम समय होता है।
  • इस दौरान दान करना चाहिए।
  • पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।
  • नवग्रह मंत्र, गायत्री मंत्र और अन्य स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में घर से बाहर नहीं जाना चाहिए।
  • इस अवधि में भूलकर भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।

आंशिक चंद्र ग्रहण कैसे लगता है?

इस चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया का सिर्फ एक हिस्सा चंद्रमा पर पड़ता है, जिससे चंद्रमा का कुछ भाग अंधकारमय हो जाता है। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण ग्रहण की तुलना में कम प्रभावशाली होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, इन 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, खुलेंगे तरक्की के द्वार