1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य ग्रहण कब लगेगा? नोट कर लें सही तारीख और टाइमिंग

सूर्य ग्रहण कब लगेगा? नोट कर लें सही तारीख और टाइमिंग

साल 2026 के सूर्य ग्रहण पहले ही लग चुके हैं। बता दें पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगा था तो दूसरा 12 अगस्त को लगा था। अब सूर्य ग्रहण सीधे 2027 में लगेंगे। चलिए जानते हैं अगले साल सूर्य ग्रहण कब-कब लगेगा।

surya grahan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सूर्य ग्रहण कब लग रहा है?

आज यानी 28 अगस्त 2026 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा है। इस बीच सूर्य ग्रहण को लेकर भी सर्च शुरू हो गई है। तो आपको बता दें कि इस साल के सूर्य ग्रहण पहले ही लग चुके हैं और अब 2027 में सूर्य ग्रहण लगेंगे। सूर्य ग्रहण वैज्ञानिक दृष्टि से तो महत्वपूर्ण होता ही है, साथ ही इसका विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी माना जाता है। 2027 में कुल 2 सूर्य ग्रहण लगने हैं। जिनमें से एक सूर्य ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। 2027 का पहला सूर्य ग्रहण 6 फरवरी को मौनी अमावस्या के दिन लगेगा। तो वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अगस्त को लगेगा। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इस ग्रहण के समय सूर्य देव कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं 2027 में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण के बारे में विस्तार से यहां।

सूर्य ग्रहण 6 फरवरी 2027

यह सूर्य ग्रहण मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में लगेगा। ग्रहण वाले दिन मौनी अमावस्या रहेगी। हालांकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है इसलिए इसका कोई धार्मिक प्रभाव नहीं रहेगा और न ही सूतक लगेगा। 

सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027

यह सूर्य ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। ग्रहण की शुरुआत दोपहर करीब 3:53 बजे से होगी और इसका समापन शाम 5:02 बजे पर होगा। यह ग्रहण हरियाली अमावस्या पर लगेगा। इस ग्रहण के समय दुनिया की कुछ जगहों पर 6 मिनट 23 सेकंड के लिए दिन में ही अंधेरा छा जाएगा। बता दें यह 21वीं सदी का दूसरा सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण होगा जो दक्षिणी स्पेन, मोरक्को, लीबिया, मिस्र, सूडान, सऊदी अरब, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, यमन और सोमालिया में दिखाई देगा। बता दें मिस्र के लक्सर शहर के लोग सबसे लंबे समय तक इस पूर्ण ग्रहण का अनुभव कर पायेंगे। वहीं भारत में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। 

सूर्य ग्रहण में क्या करें और क्या ना करें?

  • सूर्य ग्रहण के समय भोजना खाना और पकाना दोनों वर्जित माना जाता है।
  • सूर्य ग्रहण में घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए, खासतौर से गर्भवती महिलाओं को।
  • इस दौरान पूजा नहीं करनी चाहिए, बल्कि मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण में नहाना, मालिश करना, नाखून काटना और सोना मना होता है।
  • ग्रहण काल में मन ही मन ईश्वर के मंत्रों का जाप करना चाहिए जिससे ग्रहण का बुरा प्रभाव न पड़ सके।
  • ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद नहाकर दान जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

Chandra Grahan 2026 Time LIVE: कुछ ही देर में शुरू होगा चंद्र ग्रहण; जानिए भारत में टाइमिंग, दृश्यता और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त