12 अगस्त 2026 को यानी सूर्य ग्रहण और हरियाली अमावस्या के दिन चतुर्ग्रही योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन चार शुभ ग्रह गुरु, बुध, चंद्रमा और सूर्य कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रहों की युति से ही शुभ चतुर्ग्रही योग बनेगा। यह योग 4 राशि वालों को जीवन के हर क्षेत्र में चहुं ओर से सफलता दिलाएगा। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
मेष राशि (Aries) - धन लाभ के योग
मेष राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग बेहद शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको करियर में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। लंबे समय से रुके हुए प्रमोशन मिलने के आसार हैं। सैलरी इंक्रीमेंट के रास्ते खुल सकते हैं। यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ था, तो वो वापस मिल सकता है। आपके जीवन में आय के नए स्रोत बनेंगे। मानसिक तनाव दूर होगा।
मिथुन राशि (Gemini) - व्यापार में बड़ी डील मिल सकती है
मिथुन राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग बेहद शुभ साबित होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपकी वाणी में मधुरता आएगी और इस दौरान आप बातचीत के प्रभाव से कई कार्यों में सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। कोई पुराना निवेश अब आपको बड़ा फायदा दे सकता है।
तुला राशि (Libra) - खुलेंगे तरक्की के द्वार
तुला राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग करियर के लिहाज से बेहद शुभ साबित होने वाला है। आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। कार्यस्थल पर बॉस और उच्च अधिकारियों से संबंध काफी मजबूत रहेंगे। आपको प्रमोशन मिलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) - अचानक धन लाभ के मिलेंगे योग
धनु राशि वालों के लिए यह योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियों का अंत होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मनचाही नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बंपर लाभ मिलने के योग हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Surya Grahan 12 August 2026 Live: आज सूर्य ग्रहण कितने बजे से है, सूतक लगेगा या नहीं, क्या सावधानी बरतनी होगी? जानें सबकुछ