A
Hindi News धर्म Surya Grahan Yog 2026: सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य-चंद्रमा की खतरनाक युति, 3 राशियों की लाइफ कर सकती है डिस्टर्ब, मंडरा रहा है बड़ा संकट

Surya Grahan Yog 2026: सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य-चंद्रमा की खतरनाक युति, 3 राशियों की लाइफ कर सकती है डिस्टर्ब, मंडरा रहा है बड़ा संकट

Surya Grahan Yog 2026: सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों की युति अच्छी नहीं मानी जाती हैं। जानिए इस युति का किन राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

surya chandrma yuti- India TV Hindi Image Source : CANVA सूर्य-चंद्र की युति से 3 राशियां रहें सतर्क

Surya Grahan Yog 2026: सूर्य ग्रहण के दिन यानी 17 फरवरी 2026 को सूर्य और चंद्रमा दोनों शनि की राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। इस राशि में दोनों ग्रहों का साथ होना कुछ राशि वालों के लिए मुश्किल साबित होगा। इन राशियों के लोगों को जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अचानक से किसी से धोखा मिल सकता है, इसलिए सतर्क रहें। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। जानिए ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए सूर्य-चंद्रमा की युति खतरनाक साबित होगी।

सूर्य-चंद्रमा की युति इन राशियों के लिए खतरनाक

  1. मेष राशि - मेष राशि वालों के लिए सूर्य-चंद्रमा की युति खतरनाक साबित होगी। करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठों से मतभेद संभव हैं। वाणी पर संयम रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। निवेश से भी बचना होगा।
  2. कर्क राशि - कर्क राशि वालों के लिए सूर्य-चंद्रमा की युति मानसिक तनाव देने वाली साबित होगी। भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। परिवार में कलह रहेगा। सेहत पर आपको ध्यान देने की जरूरत होगी। निवेश के लिए समय अच्छा नहीं है इसलिए सतर्क रहें।
  3. मकर राशि - मकर राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। किसी न किसी से झगड़ा होगा। कोई करीबी धोखा दे सकता है। किसी भी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।

बुरे प्रभाव से बचने के लिए क्या करें 

  • ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
  • सूर्य को जल अर्पित करें।
  • क्रोध और बहस से बचें।
  • झूठ न बोलें।
  • गरीबों को अन्न या वस्त्र दान करें।
  • महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Surya Grahan 2026 Time In India Live Updates: 17 फरवरी के सूर्य ग्रहण की टाइमिंग, सूतक काल समय, राशियों पर इसका प्रभाव सबकुछ जानें यहां