1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Guru Yuti 2026: 11 मई से इन 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, नहीं मिलेगा सूर्य-गुरु युति का लाभ, झेलना पड़ेगा तनाव और काम का दबाव

Surya Guru Yuti 2026: 11 मई से इन 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, नहीं मिलेगा सूर्य-गुरु युति का लाभ, झेलना पड़ेगा तनाव और काम का दबाव

Surya Guru Yuti 2026: सूर्य और गुरु का लाभ दृष्टि योग सामान्य रूप से शुभ माना जाता है, लेकिन सभी राशियों पर इसका एक सा असर नहीं होता। इस बार कुछ राशियों को मानसिक तनाव, रिश्तों में खटास और काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। जानिए कौन सी राशियों को सतर्क रहना होगा।

Surya Guru Yuti 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK लाभ दृष्टि योग 2026

Surya Guru Yuti 2026: 11 मई 2026 को बनने वाला सूर्य और गुरु का विशेष योग जहां कुछ लोगों के लिए मौके लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतियां भी खड़ी कर सकता है। ज्योतिष के अनुसार 11 मई को सूर्य और गुरु के बीच सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर 60 डिग्री का कोण बनेगा, जिसे 'लाभ दृष्टि योग' कहा जाता है।

सूर्य आत्मबल और नेतृत्व का प्रतीक है, जबकि गुरु ज्ञान और विस्तार से जुड़ा है। आमतौर पर यह योग सकारात्मक फल देता है, लेकिन इस बार इसका असर हर राशि पर समान नहीं रहेगा। इस दौरान इन 4 राशियों को वे धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा, ताकि संभावित परेशानियों को कम किया जा सके।

वृषभ राशि: कामकाज में टकराव के संकेत

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौती पूर्ण रह सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और अहंकार बढ़ सकता है, जिससे वर्कप्लेस पर सीनियर्स के साथ मतभेद होने की आशंका है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना बेहतर होगा। निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला करें।

कन्या राशि: तनाव और स्वास्थ्य पर असर

कन्या राशि वालों को इस दौरान मानसिक दबाव और थकान महसूस हो सकती है। काम का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार में, खासकर पिता के साथ विचारों का टकराव संभव है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में रुकावट आ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

मकर राशि: मेहनत ज्यादा, परिणाम कम

मकर राशि के लोगों को इस समय अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलेंगे। इससे मन में निराशा आ सकती है। साथ ही, सामाजिक छवि को लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए बोलचाल और व्यवहार में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि: रिश्तों और फैसलों में सावधानी जरूरी

कुंभ राशि वालों आपको 11 मई से विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आपके लिए यह समय रिश्तों के लिहाज से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। करीबी लोगों के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है। किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। आर्थिक और पेशेवर मामलों में संतुलन बनाकर चलना ही समझदारी होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: पंच महापुरुष राजयोग बनाएगा बिगड़े काम, इन 5 राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता और धन लाभ