1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य ग्रह 6 जुलाई को गुरु के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, मिथुन-धनु सहित 3 राशियों को मिल सकता है भाग्य का पूरा साथ

सूर्य ग्रह 6 जुलाई को गुरु के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, मिथुन-धनु सहित 3 राशियों को मिल सकता है भाग्य का पूरा साथ

सूर्य ग्रह 6 जुलाई को गुरु ग्रह के नक्षत्र पुनर्वसु में गोचर कर जाएंगे। सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Surya Nakshatra Parivartan- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC Surya Nakshatra Parivartan

सूर्य ग्रह 6 जुलाई को दोपहर के समय आर्द्रा नक्षत्र से निकलकर गुरु के नक्षत्र पुनर्वसु में गोचर कर जाएंगे। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर होगा। मित्र ग्रह गुरु के नक्षत्र में सूर्य का जाना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। मिथुन-धनु सहित 3 राशियों को भाग्य का साथ मिल सकता है और साथ ही आर्थिक क्षेत्र में भी सुधार आने की संभावना है। 

मिथुन राशि

सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन आपके जीवन में भी अच्छे बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। आपकी मेहनत को भाग्य का साथ मिलेगा जिसके चलते करियर के क्षेत्र में आप उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। कुछ लोगों को पदोन्नति मिलने के भी योग हैं। इसके साथ ही पारिवारिक संबंधों में भी सुधार देखने को मिल सकता है। आर्थिक पक्ष से जुड़ी परेशानियों का अंत सूर्य नक्षत्र परिवर्तन के बाद हो सकता है। समाज के किसी गणमान्य व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। 

सिंह राशि  

सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं और देव गुरु बृहस्पति के नक्षत्र में इनका गोचर होगा। इस गोचर के चलते आप आत्मविश्वास से ओतप्रोत नजर आएंगे। किस्मत का भी भरपूर सहयोग आपको मिल सकता है। जो अच्छे कार्य आपने बीते समय किए थे उनका सुखद परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। इस राशि के कुछ लोगों को निवेश किए गए धन से जबरदस्त लाभ मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों की सलाह करियर क्षेत्र से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकती है। सूर्य गोचर के बाद सेहत से जुड़ी परेशानियां भी दूर होने की संभावना है। 

धनु राशि 

धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु के नक्षत्र में सूर्य का गोचर इस राशि वालों को ऊर्जा प्रदान करेगा। आप खुलकर अपनी बातों को कार्यक्षेत्र और सामाजिक स्तर पर रख सकते हैं आपके विचारों को लोगों के द्वारा सराहा भी जाएगा। भाग्य का साथ आपको मिल सकता है जिसके चलते करियर और आर्थिक क्षेत्र में सुखद फल आपको मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में अच्छे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं और पार्टनर के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। धनु राशि के कुछ लोग पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

5 जुलाई को मंगल का रोहिणी नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों के दुख-दर्द होंगे छूमंतर, शुरू होगा गोल्डन पीरियड!