1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Ki Shubh Drishti: 15 जून तक कुंभ राशि पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, बंपर कमाई के खुलेंगे रास्ते!

Surya Ki Shubh Drishti: 15 जून तक कुंभ राशि पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, बंपर कमाई के खुलेंगे रास्ते!

Surya Ki Shubh Drishti: 15 जून तक सूर्य देव वृषभ राशि में रहेंगे। इस राशि में सूर्य का गोचर कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। करियर में आप ऊंचा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

kumbh rashi- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 15 जून तक कुंभ राशि पर सूर्य देव की महाकृपा

Surya Ki Shubh Drishti: वृषभ शुक्र देव की राशि है और इस राशि में सूर्य का गोचर बेहद खास माना जा रहा है। सूर्य ग्रह 15 मई से 15 जून तक इसी राशि में स्थित रहेगा और इसके बाद मिथुन में प्रवेश कर जायेगा। इस बीच अधिक मास भी रहेगा। ज्योतिष अनुसार ये एक महीने की अवधि वैसे तो कई राशियों के लिए खास रहेगी लेकिन इससे सबसे ज्यादा लाभ कुंभ जातकों को मिलेगा। इस राशि वाले करियर में खूब कामयाबी हासिल करेंगे। चलिए जानते हैं कुंभ वालों को सूर्य देव क्या-क्या फायदा देने वाले हैं।

कुंभ वालों को करियर में मिलेगा बंपर लाभ

कुंभ राशि वालों की करियर लाइफ पर सूर्य की शुभ दृष्टि रहेगी। जिस कारण आप इस दौरान खूब सफलता पाएंगे। आपको नौकरी में कई बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिनसें आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकेगा। इसके अलावा इस अवधि में आपका बिजनेस भी खूब चमकेगा। आपके निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी। करियर में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। नई नौकरी मिलने के भी योग बनेंगे। प्रमोशन भी मिल सकता है।

Image Source : india tvकुंभ राशि वालों का गोल्डन समय

आर्थिक स्थिति भी रहेगी शानदार

कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके अटके काम पूरे होंगे। निवेश से आप बंपर पैसा कमाने में सफल रहेंगे। आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। पार्टनरशिप के काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।

हर काम में मिलेगी सफलता

कुंभ राशि वालों के लिए 15 जून तक का समय इतना शानदार रहेगा कि इस राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी। जो लोग अपना मकान या वहान खरीदने का सपना देख रहे हैं उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। इस दौरान विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों का भी निपटारा होगा। कहीं निवेश भी कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

मनी प्लांट पानी में उगाएं या मिट्टी में? ऐसे लगाएंगे तो चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा!