Surya Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष के अनुसार, नौ ग्रहों की चाल का राशिचक्र की सभी राशियों पर बहुत फर्क पड़ता है। कई बार इससे कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं, तो कुछ राशियों को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ता है। ग्रहों के राजा की चाल में ऐसा ही एक बदलाव होने जा रहा है। 31 मार्च, मंगलवार की रात सूर्य रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल तक यहीं पर विराजमान रहेंगे। रेवती नक्षत्र बुध के प्रभाव में माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दौरान आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और काम करने की शक्ति बढ़ सकती है, जिससे इन 3 राशियों जीवन में नए अवसर और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मेष राशि: करियर-आत्मविश्वास में बढ़ोतरी
मेष राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में तरक्की और नए अवसर मिलने के योग हैं। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन मजबूत रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग काम को आसान बनाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
सिंह राशि: आर्थिक सुधार और समाज में मान-सम्मान
सिंह राशि वाले इस नक्षत्र परिवर्तन का फायदा उठाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नौकरी में ऊंचा पद मिलने के अवसर बनेंगे। समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी और लोग आप पर भरोसा करेंगे। बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ संभव है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति भी मिलेगी।
धनु राशि: नई संभावनाएं और सफलता के अवसर
धनु राशि वालों के लिए यह समय नई संभावनाएं लाएगा। सोच और समझ में स्पष्टता आएगी, जिससे सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। नौकरी और व्यापार में नए मौके बनेंगे। निवेश से लाभ होने की संभावना है। पढ़ाई और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग फायदेमंद रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहना और नियमित दिनचर्या अपनाना लाभकारी रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: