1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya-Shani Yuti 2026: मीन राशि में सूर्य-शनि की युति, 4 राशियों को होगा अथाह धन लाभ, करियर में आएगा नया मोड़!

Surya-Shani Yuti 2026: मीन राशि में सूर्य-शनि की युति, 4 राशियों को होगा अथाह धन लाभ, करियर में आएगा नया मोड़!

Surya-Shani Yuti 2026: ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 मार्च 2026 की देर रात 01:08 बजे मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पहले से ही शनि ग्रह भी मौजूद है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति होगी। जिससे 4 राशियों को खूब लाभ मिलेगा।

surya shani yuti- India TV Hindi
Image Source : CANVA सूर्य-शनि की युति

Surya-Shani Yuti 2026: 14 मार्च 2026 को शनि-सूर्य की युति होने जा रही है। वैसे तो ये दोनों शत्रु ग्रह माने जाते हैं। लेकिन इन दोनों की युति कई बार शुभ फल भी देती है। ज्योतिष की मानें तो जैसे ही ये दोनों ग्रह साथ आएंगे वैसे ही 4 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। इन राशियों के लोगों को करियर में अथाह लाभ प्राप्त होगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

  1. वृषभ राशि - इस राशि वालों के लिए सूर्य-शनि की युति शुभ साबित होगी। करियर में खूब लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी। कई माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। किसी काम में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। नई नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
  2. मिथुन राशि - इस राशि वालों के लिए भी ये युति काफी लाभकारी साबित होगी। अचानक से धन प्राप्त होने के आसार हैं। निवेश से अच्छा पैसा बनाने में कामयाब रहेंगे। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट-कटहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
  3. कर्क राशि - कर्क राशि वाले इस युति से खूब लाभ कमाने वाले हैं। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नई नौकरी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस खूब चमकेगा। माता-पिता का हर काम में सहयोग मिलेगा। यात्रा से अच्छा लाभ कमाएंगे। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है।
  4. वृश्चिक राशि - सूर्य-शनि की युति से वृश्चिक राशि वाले करियर में खूब लाभ कमाएंगे। अटके काम पूरे होंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। बिजनेस वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shakun Shastra: हाथ से इन 5 चीजों का गिरना माना जाता है अपशकुन, जानें भविष्य के लिए क्या मिलते हैं संकेत