1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya-Shukra Yuti: शतभिषा नक्षत्र में सूर्य-शुक्र की युति से बनेगा राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत और होगी बंपर कमाई

Surya-Shukra Yuti: शतभिषा नक्षत्र में सूर्य-शुक्र की युति से बनेगा राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत और होगी बंपर कमाई

Surya Shukra Yuti In Shatabhisha Nakshatra 2026: शतभिषा नक्षत्र का स्वामी राहु है और यह 27 नक्षत्रों में से 24वां नक्षत्र माना जाता है। ये कुंभ राशि के अंतर्गत आता है। इसके अधिष्ठाता देवता वरुण हैं। 19 फरवरी को इस नक्षत्र में सूर्य और शुक्र की युति होने जा रही है।

nakshatra- India TV Hindi
Image Source : CANVA शतभिषा नक्षत्र में बनेगा सूर्य-शुक्र की युति से बनेगा राजयोग

Surya Shukra Yuti In Shatabhisha Nakshatra 2026: शतभिषा नक्षत्र में सूर्य और शुक्र की युति ज्योतिष नजरिए से बेहद शुभ मानी जा रही है। कहते हैं जब ग्रहों के राजा सूर्य देव और सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र का मिलन होता है तो इससे एक चमत्कारी योग बनता है। ये योग कुछ लोगों के लिए राजयोग लेकर आता है। ऐसा ही 19 फरवरी 2026 को होने जा रहा है। इस दिन शुक्र शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे जहां पहले से ही सूर्य की मौजूदगी भी रहेगी। ऐसे में इन दोनों की युति से 3 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी।

मेष राशि (Aries): करियर में भरेंगे ऊंची उड़ान

  • मेष राशि वालों के लिए सूर्य-शुक्र की यह युति आय के नए स्रोत खोलेगी।
  • आर्थिक पक्ष काफी मजबूत हो जाएगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस प्राप्त होगा।
  • निवेश से बंपर रिटर्न मिलेगा।
  • नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। 
  • समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि (Leo): बिजनेस में मिलेगी सुनहरी सफलता

  • सिंह राशि वालों के लिए सूर्य-शुक्र की युति बेहद शानदार साबित होगी।
  • यदि आप व्यापार करते हैं, तो आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जिससे आपको भविष्य में जबरदस्त मुनाफा मिलेगा।
  • आपकी वाणी में मधुरता आएगी जिससे आपके कई काम बन जाएंगे।
  • अचानक लॉटरी जैसा लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius): सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी

  • शतभिषा नक्षत्र में सूर्य-शुक्र की युति आपकी किस्मत चमका देगी।
  • आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों का सपना पूरा हो सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध काफी मजबूत हो जाएंगे।
  • अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे।
  • नया घर या वाहन खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं।
  • नए काम की शुरुआत कर सकते हैं या बिजनेस में विस्तार होगा।
  • किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

 

यह भी पढ़ें:

Chaitra Navratri 2026: होली के बाद कब शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? नोट करें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और 9 दिनों का पूरा कैलेंडर