आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की गुप्त नवरात्र का आखिरी दिन है। इस दिन स्वाती नक्षत्र और बुधवार का शुभ संयोग बन रहा है। स्वाती नक्षत्र आज रात 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष संयोग में किए गए कुछ उपाय जीवन की परेशानियों को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। जानें आज स्वाती नक्षत्र और बुधवार के संयोग में किये जाने वाले विशेष उपायों के बारे में।
आज के दिन करें ये उपाय
- अगर आप ऑफिस में सीनियर्स या बॉस के साथ बेहतर रिश्ते बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन स्नान आदि के बाद सबसे पहले गणेश भगवान के चरणों को छूकर प्रणाम करें और वहीं सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर भगवान गणेश के इस मंत्र 'श्री गणेशाय नम:' का 21 बार जप करें।
- मनचाही सफलता पाने के लिये आज के दिन स्वाती नक्षत्र में मां या माता जैसी किसी स्त्री को सीप लगा हुआ कोई कपड़ा या समुद्री सीप भेंट करें।
- जीवन में सब मंगलमय हो और खुशियां आपके द्वार पर खड़ी रहे, इसके लिये आज के दिन हाथी के दो खिलौने लाकर, उन्हें साफ पानी से धोकर घर में पूजा के मंदिर में रखें और उनके आगे तिल के तेल का एक दीपक जलायें।
- अपने जीवन को नयी ऊंचाईयों तक ले जाने के लिये आज के दिन अर्जुन के चूर्ण की गोली बनाकर महाकाली को अर्पित करें। अगर अर्जुन का चूर्ण न मिले तो इस वृक्ष का स्मरण करते हुए, जौ की रोटी बनाकर, उस पर घी और गुड़ रखकर माता को अर्पित करें। बाद में आप ये प्रसाद स्वयं भी ग्रहण कर सकते हैं।
- हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिये आज के दिन स्वाति नक्षत्र में मिट्टी और जौ के आटे को मिलाकर, उसकी गोलियां तिल के तेल में सानकर बनानी चाहिए। उसके बाद इन गोलियों को भट्टी में पकाकर अपने पास रखना चाहिए।
- किसी भी काम में अपनी तरक्की सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन यानी बुधवार, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग के संयोग में आपको आपने लिए कोई ऐसा जूता या चप्पल लेनी चाहिए, जिसमें कोई चमकीली चीज लगी हो।
- अगर आपके जीवन में मिठास की जगह समस्याओं ने ले ली है, तो समस्याओं को दूर करने और रिश्तों में मजबूती लाने के लिये आज स्नान आदि के बाद एक इमली का पैकेट लेकर गणेश जी के मन्दिर में चढ़ाएं।
- अगर आपको नौकरी से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो आज घी, पिसी हुई शक्कर और सफेद तिल मिलाकर लड्डू बनाएं और भगवान गणेश को भोग लगाएं। अगर आप तिल के लड्डू न बना पाएं, तो सफेद तिल, थोड़ा-सा घी और थोड़ी पिसी हुई शक्कर अलग-अलग लेकर मंदिर में दान कर दें।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: 22 जुलाई 2026 का पंचांग: बुधवार को है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय