1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इस राशि और नक्षत्र में लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए कैसे करेगा प्रभावित

इस राशि और नक्षत्र में लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए कैसे करेगा प्रभावित

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगने जा रहा है। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लग रहा है चलिए इस बारे में आपको बताते हैं।

chandra grahan- India TV Hindi
Image Source : CANVA इस राशि और नक्षत्र में लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 की रात में 10 बजे से शुरू होगा और देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। कहते हैं ग्रहण जिस राशि और नक्षत्र में लगता है उस राशि-नक्षत्र के लोगों को ही सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। ज्योतिष अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और भाद्रपद नक्षत्र में लगने जा रहा है। ग्रहण के समय चंद्रमा के साथ राहु और चंद्रमा से सप्तम भाव में सूर्य, केतु और बुध स्थित होंगे। चंद्रमा से अष्टम भाव में मंगल तो छठे भाव में शुक्र देव विराजित होंगे। जबकि चंद्रमा से पंचम भाव में बृहस्पति और दूसरे भाव में शनि विराजमान होंगे। जानिए कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के लोगों के लिए ये ग्रहण कैसा रहेगा।

कुंभ वालों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

ज्योतिष अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका खूब नाम होगा। बिजनेस में भी सफलता मिलने के योग हैं। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

पूर्व भाद्रपद नक्षत्र वालों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के लोगों के लिए शुभ रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के शुभ योग हैं। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। वाद-विवाद में फंसने से बचें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

पितृ पक्ष कब से शुरू है 2025, यहां जानिए पूर्णिमा से लेकर सर्वपितृ अमावस्या तक के श्राद्ध की तिथियां और मुहूर्त

7 सितंबर 2025 के चंद्र ग्रहण का सूतक काल लगेगा या नहीं? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन