1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 01 March 2025: आज का दिन इन मूलांक वालों को दिला सकता है आर्थिक लाभ, यहां पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 01 March 2025: आज का दिन इन मूलांक वालों को दिला सकता है आर्थिक लाभ, यहां पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 01 March 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (01 मार्च 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अंक ज्योतिष

Numerology 01 March 2025: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 12 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 25 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 23 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज फुलेरा दूज है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, आप कुछ नया सामान खरीद सकते हैं।
  • मूलांक 2- आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, पुरानी बातें याद आएंगी।
  • मूलांक 3- आप किसी व्यवसाय को शुरू करने के लिए पिता जी से सलाह लेंगे आपको जरूर लाभ मिलेगा।
  • मूलांक 4- आज आपको बड़ी उपलब्धि मिलेगी, जिससे आपके घरवालों को आप पर गर्व महसूस होगा।
  • मूलांक 5- जो सामान बहुत दिनों से खरीदना चाह रहे हैं वो खरीदने का सपना आज पूरा होगा।
  • मूलांक 6- आपका स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा, आप कुछ नया करने की सोचेंगे।
  • मूलांक 7- आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, लोगों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • मूलांक 8- आज आपका वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा, साथ ही आप जीवनसाथी के लिए कुछ खरीदारी करेंगे।
  • मूलांक 9- आज आप माता-पिता की इच्छा पूरी करेंगे, पिता जी को आप पर गर्व होगा।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Holika Dahan 2025: कब करना सही रहेगा होलिका दहन, कितना मिलेगा समय? जानें टाइम और मुहूर्त
होली पर भगवान को कौन-सा रंग लगाना चाहिए?