1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 04 Augsut 2025: सोमवार के दिन इन 4 मूलांक वालों की होगी मौज, कई क्षेत्रों में मिलेंगे शुभ परिणाम, पढ़ें मूलांक राशिफल

Numerology 04 Augsut 2025: सोमवार के दिन इन 4 मूलांक वालों की होगी मौज, कई क्षेत्रों में मिलेंगे शुभ परिणाम, पढ़ें मूलांक राशिफल

Numerology 04 August 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (04 अगस्त 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अंक ज्योतिष

Numerology 04 Augsut 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज सावन महीने का चौथा सोमवार है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज आपका मन अध्यात्म में लगेगा और आप किसी बुक को पढ़ने में रूचि दिखायेंगे। करियर क्षेत्र में उन्नति मिलेगी।
  • मूलांक 2- आज आप किसी की बर्थडे पार्टी में जायेंगे, जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार से होगी।
  • मूलांक 3- आज आप जमींन या मकान खरीदने का मन बनायेंगे, यह विचार आप खुद तक ही सीमित रखेंगे।
  • मूलांक 4- आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। धन धान्य की प्राप्ति होगी।
  • मूलांक 5- आज ऑफिस के कलीग आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा।
  • मूलांक 6- आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, लेकिन निर्णय लेने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें।
  • मूलांक 7- आज आप परिवार को एक साथ जोड़े रखने में सफल रहेंगें, जिससे सभी सदस्य आपसे खुश होंगे।
  • मूलांक 8- आज कला जगत से जुड़े व्यक्तियों को आपके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। समाज में आपके नाम की चर्चा होगी।
  • मूलांक 9- आज आपके घर में किसी खास आयोजन के कारण खर्च बढ़ेगा, दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Sawan Somwar 2025: सावन का आखिरी सोमवार 4 अगस्त को, अभी नोट कर लें शुभ पूजन मुहूर्त

सावन के अंतिम सोमवार पर जरूर जपें ये शिव के मंत्र, उतर जाएगा बड़े से बड़ा कर्ज