1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 05 Augsut 2025: मूलांक 6 वालों को मिल सकता है धनलाभ, तो मूलांक 9 वालों के लिए भी है बढ़िया दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 05 Augsut 2025: मूलांक 6 वालों को मिल सकता है धनलाभ, तो मूलांक 9 वालों के लिए भी है बढ़िया दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 05 August 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (05 अगस्त 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का अंक ज्योतिष

Numerology 05 Augsut 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 18 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले1 बजकर 23 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पुत्रदा एकादशी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज आप राजनीति से जुड़े बेहतर काम करेंगे, जिससे समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी।
  • मूलांक 2- आज आपके कार्य अच्छे तरीके से पूरे होते जाएंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • मूलांक 3- आज काफी दिनों के बाद परिवार के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बनायेंगे, पारिवारिक जीवन में ताल-मेल बना रहेगा। 
  • मूलांक 4- आज आप मन ही मन में किसी बात की कल्पना करके खुश होंगे।
  • मूलांक 5- आज आप नया बिजनेस स्टार्ट करने का विचार कर सकते है, लेकिन उससे पहले आप अपना बजट तैयार कर लें।
  • मूलांक 6- आज आप किसी काम को करने से पहले उस विषय के बारे में जानकारी इकट्ठा कर लें। धन लाभ के योग हैं। 
  • मूलांक 7- आज आप मित्रों से मिलने अचानक उनके घर जा सकते हैं, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी।
  • मूलांक 8- आज काम के सिलसिले आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, इसलिए जरुरी डॉक्यूमेंट साथ रखें।
  • मूलांक 9- आज आप खुद को खुश रखने के लिए, वो काम करें जिसको करने से आपको ख़ुशी मिले। कुछ लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। 

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

सिर्फ 30 दिनों के अंदर किस्मत पलट देता है ये चमत्कारी रत्न, इन दो राशियों को सबसे ज्यादा करता है सूट

Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी की व्रत कथा जिसे पढ़ने से मिलेगा हर सुख, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट