1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 07 July 2025: मूलांक 1 वालों को मिल सकता है साथ, इन्हें भी मिलेगा सहयोग; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 07 July 2025: मूलांक 1 वालों को मिल सकता है साथ, इन्हें भी मिलेगा सहयोग; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 07 July 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (07 जुलाई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का अंक ज्योतिष

Numerology 07 July 2025: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 3 मिनट तक शुभ योग रहेगा।  साथ ही आज देर रात 1 बजकर 12 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आज आप लोगों को किसी मित्र का साथ मिलेगा, जिससे आपका काम आसान हो जायेगा।
  • मूलांक 2. आज आप अपने घर में शांति बनाये रखने का पूरा प्रयास करेंगे।
  • मूलांक 3. आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।
  • मूलांक 4. आज आप रिश्तेदारों से मिलने उनके घर जा सकते है, किसी बात को लेकर चर्चा होगी।
  • मूलांक 5. आज आप अपनी हेल्थ को ठीक रखने लिए जिम ज्वाइन कर सकते है या घर पर ही व्यायाम करेंगे।
  • मूलांक 6. आपकी तरक्की को देखकर, लोग आपसे प्रभावित होंगें और वो आपकी सराहना करेंगे।
  • मूलांक 7. आज आप लोग किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बनेंगे, जहां आपको मान – सम्मान की प्राप्ति होगी।
  • मूलांक 8. आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगे और खूब इंजॉय करेंगे।
  • मूलांक 9. छात्रों को आज जीवन में आगे बढ़ने के तमाम अवसर प्राप्त होंगे।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

अगले 4 महीने तक क्यों वर्जित हैं शुभ काम? कारण जान आप भी भरेंगे हामी
07 July 2025 Ka Panchang: सोमवार को इतने बजे तक है पारण का शुभ मुहूर्त, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय