1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 17 January 2025: जीवनसाथी की सलाह इस मूलांक वालों के आएगी काम, इन लोगों के अधूरे काम होंगे पूरे, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 17 January 2025: जीवनसाथी की सलाह इस मूलांक वालों के आएगी काम, इन लोगों के अधूरे काम होंगे पूरे, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 17 January 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (17 जनवरी 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Image Source : FILE अंक ज्योतिष

Numerology 17 January 2025: माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन पार कर कल सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 57 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा। अंक ज्योतिष ज्योतिष जिसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आपके किसी काम में समस्या आ रही है, तो आज वह दूर होगी।
  • मूलांक 2- किसी मित्र से मन की बात शेयर करना चाहते है। तो आज आप कर सकते है।
  • मूलांक 3- आज किसी विशेष स्थिति में अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे। सलाह काम आएगी। 
  • मूलांक 4- सही योजना के तहत करियर में बदलाव लायेगें, जिससे आपको आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे।
  • मूलांक 5- आज आपको किसी से भी उलझने से बचना चाहिए, जितना हो सके मधुर भाषा का प्रयोग करें।
  • मूलांक 6- आज कुछ ऐसे काम पूरे होगे, जिनके पूरे होने की उम्मीद बहुत कम थी।
  • मूलांक 7- अगर पुरानी बात आपके दिमाग में चल रही है। तो आज उससे छुटकारा मिलेगा।
  • मूलांक 8- आलस्य के कारण जरूरी काम अधूरा रह सकता है। आलस्य से दूर रहे।
  • मूलांक 9- समस्याओं से घबराने के बजाय उनको सुलझाने की कोशिश करें।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

अगर कुंडली में शनि बना रहा है यह योग, तो परिवार को छोड़कर व्यक्ति बन सकता है साधु-संन्यासी

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या के दिन होगा महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान, जान लें इस दिन डुबकी लगाना क्यों है बेहद खास