1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 18 July 2025: खुशखबरी के साथ हो सकती है इस मूलांक वालों के दिन की शुरुआत, जानें 1 से लेकर 9 तक सभी का अंक ज्योतिष भविष्यफल

Numerology 18 July 2025: खुशखबरी के साथ हो सकती है इस मूलांक वालों के दिन की शुरुआत, जानें 1 से लेकर 9 तक सभी का अंक ज्योतिष भविष्यफल

Numerology 18 July 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (18 जुलाई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE अंक ज्योतिष

Numerology 18 July 2025: आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज आपको नए वाहन का सुख मिलेगा और आप धार्मिक यात्रा करने जा सकते हैं।
  • मूलांक 2- आज आपके दिन की शुरुआत खुशखबरी के साथ होगी, आपके अधूरे काम भी पूरे हो जायेंगें।
  • मूलांक 3- आज आप कुछ नया करने का विचाए कर सकते हैं, जिसमें दोस्तों की हेल्प मिलेगी।
  • मूलांक 4- आज आपको जॉब के लिए किसी मल्टीनेशनल कम्पनी से ऑफर आ सकता है।
  • मूलांक 5- प्रॉपर्टी डीलिंग करने वालों को आज अच्छी डील मिल सकती, क्लाइंट के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेगें।
  • मूलांक 6- आज आपको पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिलेगा, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
  • मूलांक 7- सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को आज नयी जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त होगा।
  • मूलांक 8- आपके अच्छे व्यवहार से पारिवारिक रिश्तों मे मधुरता बढ़ेगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।
  • मूलांक 9- आप जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है काफी अच्छा समय बिताएंगे।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Pradosh Vrat: सावन में इस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत, अभी जान लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Budh Vakri: बुध 18 जुलाई से चलेंगे वक्री चाल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल