1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 23 June 2025: मूलांक 4 वालों को आज लेनी पड़ सकती है मदद, इनकी भी होगी प्रशंसा; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 23 June 2025: मूलांक 4 वालों को आज लेनी पड़ सकती है मदद, इनकी भी होगी प्रशंसा; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 23 June 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (23 जून 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का अंक ज्योतिष

Numerology 23 June 2025: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक धृति योग रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 17 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सोम प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकता है। आपका दिन कब उसकी खातिरदारी में बीत जायेगा आपको पता भी न चलेगा।
  • मूलांक 2- आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिसकी बातों से आपके ऊपर इफ़ेक्ट पड़ेगा।
  • मूलांक 3- आज ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। हो सकता है आपको कोई प्रोजेक्ट भी मिल जाए।
  • मूलांक 4- आज किसी काम में परेशानी से छुटकारा के लिए दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है, आपका काम समय से हो जायेगा।
  • मूलांक 5- आज का दिन आपके अनुकूल है। बिजनेस में कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है।
  • मूलांक 6- आज आप काम को पूरा करने के लिए किसी करीबी की मदद लेंगे इससे आपका काम आसान हो जाएगा।
  • मूलांक 7- आज की शाम आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है, यह सूचना आपके बेटे से रिलेटेड भी हो सकती है।
  • मूलांक 8- अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है, काम समय से पूरा होगा।
  • मूलांक 9- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है, आप किसी व्यक्ति से मन की बात बोल सकते हैं।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)