1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 30 June 2025: मूलांक 6 वाले बस इस बात का रखें ध्यान, नहीं रुकेगा आपका काम; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 30 June 2025: मूलांक 6 वाले बस इस बात का रखें ध्यान, नहीं रुकेगा आपका काम; पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 30 June 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (30 जून 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का अंक ज्योतिष

Numerology 30 June 2025: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जायेगी। आज शाम 5 बजकर 21 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्कन्द षष्ठी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक 1. स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा, जूनियर्स के साथ नए प्रोजेक्ट्स को पूरा करेंगे।
मूलांक 2. आज आपकी वाइफ आपको कोई जरूरत का सामान गिफ्ट करेगी, रिश्ते और बेहतर बनेंगे।
मूलांक 3. आज आपका ज्यादा से ज्यादा समय किसी यात्रा में निकलेगा।
मूलांक 4. माता-पिता से चल रही अनबन आज खत्म होगी और उनके साथ आज मंदिर जाने का अवसर मिलेगा।
मूलांक 5. आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे, खुशी का माहौल बनेगा।
मूलांक 6. लोगों की फालतू बातों को अवॉयड करें और अपने काम पर ध्यान दें।
मूलांक 7. कार्यों में आज मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगी, आपको अधिक लाभ होगा।
मूलांक 8. व्यापार में आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी।
मूलांक 9. अपनी जीवनशैली में आज कुछ नया परिवर्तन लायेंगे, जिससे आप अपनी अलग पहचान बनायेंगे।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:
​कब मनाई जाएगी देवशयनी एकादशी? अभी नोट करें सही तारीख और व्रत पारण का समय
Vastu Tips: घर में झाड़ू कहां रखनी चाहिए? जानें वास्तु नियम