1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 8 June 2025: आज के दिन इन 2 मूलांक वालों को होगा धन लाभ, रुके हुए कार्यों को भी मिलेगी गति, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 8 June 2025: आज के दिन इन 2 मूलांक वालों को होगा धन लाभ, रुके हुए कार्यों को भी मिलेगी गति, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 8 June 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (8 जून 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE अंक ज्योतिष

Numerology 8 June 2025: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज प्रदोष व्रत है। आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक परिध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज से तीन दिवसीय वट सावित्री व्रत की शुरुआत भी हो गया है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- नौकरी में पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना है, तरक्की भी मिल सकती है।
  • मूलांक 2- आज घबराने के बजाय धैर्य और संयम से उन्हें सुलझाने की कोशिश में कामयाबी मिलेगी।
  • मूलांक 3- आपके बात करने की कला से लोग प्रभावित होते हैं आज आपको किसी सभा में बोलने जाएंगे।
  • मूलांक 4- बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा, आपकी तरक्की होगी। धन लाभ के भई योग हैं। 
  • मूलांक 5- आज कोई महत्वपूर्ण फैसला दिल की बजाय दिमाग से लेना बेहतर होगा। अचानक रुका हुआ पैसा मिलने से काम पूरे होंगे। तनाव भी दूर होगा।
  • मूलांक 6- आज कारोबार में कुछ नई संभावनाएं आएगी, परंतु आज ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें। धन लाभ होने से मानसिक शांति पाएंगे।
  • मूलांक 7- आप ऑफिस के वर्क लोड से थोड़ा टेंशन में हो सकते है, लेकिन शाम तक सब सही हो जायेगा।
  • मूलांक 8- पिछले कुछ समय से फाइनेंस संबंधी दिक्कतों के कारण जो काम रुके हुए थे, अब उन में गति आएगी।
  • मूलांक 9- मित्रों के साथ कही बाहर घूमने जाने के लिए प्लान बनेगा, साथ में खूब इंजॉय करेंगे।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में होगा प्रवेश, 8 जून के बाद धन और परिवार के मामलों में सतर्क रहें ये राशियां

सेहत को लेकर इन 2 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, लापरवाही करना पड़ेगा बहुत भारी, पढ़ें साप्ताहिक हेल्थ राशिफल