A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Top 5 Khatu Wale Shyam Baba Bhajan: मेरे सर पर रख बाबा अपने ये दोनों हाथ, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स

Top 5 Khatu Wale Shyam Baba Bhajan: मेरे सर पर रख बाबा अपने ये दोनों हाथ, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स

Top 5 Khatu Wale Shyam Baba Bhajan: खाटू श्याम बाबा को कलयुग के जागृत देवों में से एक माना जाता है। इनकी पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इनके भजन भक्तों के मन को संतोष देते है। आज हम खाटू श्याम बाबा के ऐसे ही कुछ भजनों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Khatu Shyam Baba- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV खाटू श्याम बाबा

Top 5 Khatu Wale Shyam​ Baba Bhajan: खाटू श्याम बाबा भक्तों की सभी मुरादें पूरी करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के वरदान के चलते कलयुग में महाबली भीम के पौत्र बर्बरीक को खाटू श्याम के नाम से जाना जाता है। खाटू श्याम बाबा के भक्तों की मानें तो उनके दरबार में मांगी गई मनोकामना हमेशा पूरी होती है। लाखों की संख्या में भक्त हर साल खाटू श्याम जी के दर पर माथा टिकाते हैं। श्याम जी के भक्तों के बीच कुछ भजन बेहद प्रचलित हैं। इनके ही बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। 

खाटू श्याम बाबा के 5 प्रसिद्ध भजन

  • मेरे सर पर रख बाबा अपने ये दोनों हाथ
  • प्यारा सा मुखड़ा, घुंघराले केश
  • किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार
  • हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं 
  • दीनानाथ मेरी बात छानी तेरे से लिरिक्स

1. मेरे सर पर रख बाबा अपने ये दोनों हाथ

मेरे सर पर रख बाबा

अपने ये दोनों हाथ

देना हो तो दीजिए

जनम जनम का साथ 

देने वाले श्याम प्रभु तो

धन और दौलत क्या मांगे

श्याम प्रभु से मांगे तो फिर

नाम और इज्जत क्या मांगे

मेरे जीवन में तू कर दे

बाबा कृपा की बरसात

देना हो तो दीजिए

जनम जनम का साथ 

श्याम तेरे चरणों की धूल तो

धन दौलत से महंगी है

मेरे दिल की तम्मना यही है

करूँ सेवा तेरी दिन रात

देना हो तो दीजिए

जनम जनम का साथ 

झुलस रहे है गम की धुप में

प्यार की छैय्या कर दे तू

बिन माझी के नाव चले न

अब पतवार पकड़ ले तू

मेरा रस्ता रौशन कर दे

छायी अन्धयारी रात

देना हो तो दीजिए

जनम जनम का साथ 

सुना है हमने शरणागत को

अपने गले लगाते हो

ऐसा हमने क्या माँगा जो

देने से घबराते हो

चाहे जैसे रख बनवारी

बस होती रहे मुलाकात

देना हो तो दीजिए

जनम जनम का साथ 

मेरे सर पर रख दो बाबा

अपने ये दोनों हाथ

देने हो तो दीजिए

जनम जनम का साथ 

Download Mere Sar Par Rakh Baba Bhajan Lyrics

2. प्यारा सा मुखड़ा, घुंघराले केश

प्यारा सा मुखड़ा, घुंघराले केश

कलयुग का राजा, खाटू नरेश

हारे का सहारा है, मेरा श्याम धणी

भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी।।

बन संवर के बैठा, ये तो दरबार अपना लगा के

देख लो करिश्मा, श्याम चरणों में सर को झुका के

कष्ट कटे दुखड़े मिटे, देता छुटकारा है, मेरा श्याम धणी 

भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी।।

आ रहे है लाखों, श्याम बाबा का करते है दर्शन

ध्यान से जो देखे, इनके चेहरे में है वो आकर्षण

दीवाना कर देता, ऐसा जादुगारा है, मेरा श्याम धणी

भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी।।

जो भी हो जरुरत, सच्चे मन से तू अर्जी लगा दे

चाहिए अगर कुछ, इसकी चौखट पे पल्ला बिछा दे

कितनों के किस्मत की, रेखा को संवारा है, मेरा श्याम धणी

भक्तो का दुलारा है, मेरा श्याम धणी।।

मुझको जो कुछ मिला है, कैसे शब्दों में वर्णन करूँ मैं

बार बार आकर, इस दाता के पइया पडूँ मैं

दिल मेरा यूं बोले, ‘बिन्नू’ ये तुम्हारा है, मेरा श्याम धणी

भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी।।

 


3. किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार

किस्मत वालों को मिलता है, श्याम तेरा दरबार

सच्ची सरकार तुम्हारी, सांचा दरबार, किस्मत

जो भी गया है श्याम प्रभु के द्वार, पाया उसने सांवरिये का प्यार 

एक झलक जिसको भी मिल जाये, महक उठे मन बगिया खिल जाए 

खाली झोली जो लाए, भरता भण्डार, किस्मत वालों को…

कलयुग में बस एक सहारा है, खाटू वाला श्याम हमारा है

चारों तरफ दरबार की चर्चा है, हाथों हाथ ये देता पर्चा है

ऐसा ये देव दयालु, है लखदातार, किस्मत वालों को…

दुखड़े अपने इन्हें सुना जाओ, भक्तो श्याम शरण में आ जाओ

बिगड़ी बातें श्याम बनायेगा, जब भी पुकारो दौड़ा आयेगा 

पल-भर की देर करे ना, ऐसा दिलदार, किस्मत वालों को…

Download Kismat Walon Ko Milta Hai Bhajan Lyrics 

4. हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं 

हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं

ये दुनिया वाले जलते हैं

हम तो बाबा के भरोसे चलते है

बाबा ने हमको चलना सिखाया

सब भक्तो से मिलना सिखाया

हम तो सीना तान निकलते हैं

हम तो बाबा के भरोसे चलते है

बाबा हमारा साथी कहाए

बन के सहारा नाती कहाए

हम तो इनके भरोसे पलते हैं

हम तो बाबा के भरोसे चलते है

दुनिया वाले क्या पहचाने

श्याम हमारे दिल की जाने

इनके नाम से संकट टलते हैं

हम तो बाबा के भरोसे चलते है

‘दास कन्हैया’ भजन सुनाए

बाबा ये तेरी किरपा चाहे

इनके नाम के दीपक जलते हैं

हम तो बाबा के भरोसे चलते है

हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं

ये दुनिया वाले जलते हैं

हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं..

Download Ham Baba Ke Bharose Chalte Hain Lyrics 

5. दीनानाथ मेरी बात छानी तेरे से 

दीनानाथ मेरी बात, छानी कोणी तेरे से

दीनानाथ मेरी बात, छानी कोणी तेरे से

आँखड़ली चुराकर बाबा, जासी कठे मेरे से

आँखड़ली चुराकर बाबा, जासी कठे मेरे से

दीनानाथ मेरी बात, छानी कोणी तेरे से

आँखड़ली चुराकर बाबा, जासी कठे मेरे से

खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गयो

श्याम प्रभु रूप तेरो नैणां में समां गयो

बिसरावे मत बाबा, हार मानी तेरे से

आँखड़ली चुराकर बाबा, जासी कठे मेरे से

दीनानाथ मेरी बात, छानी कोणी तेरे से

आँखड़ली चुराकर बाबा, जासी कठे मेरे से

बालक हूँ मैं तेरो श्याम, मुझको निभायले

दुखड़े को मारयो मन, कालजे लगायले

पथ दिखलादे बाबा, काढ़ दे अँधेरे से

आँखड़ली चुराकर बाबा, जासी कठे मेरे से

दीनानाथ मेरी बात, छानी कोणी तेरे से

आँखड़ली चुराकर बाबा, जासी कठे मेरे से

मुरली अधर पे, कदम तल झूमे हैं

भक्त खड़ा तेरे चरणां ने चूमे हैं

खाली हाथ बोल कया, जाऊ तेरे-नेरे से

आँखड़ली चुराकर बाबा, जासी कठे मेरे से

दीनानाथ मेरी बात, छानी कोणी तेरे से

आँखड़ली चुराकर बाबा, जासी कठे मेरे से

खाओ हो थे खीर चूरमो लीले ऊपर घूमो हो

सेवका न बाबा थे क़द्दे ही कोनी भूलो हो

टाबरियाँ की झोली भर भेजो थारे डेरे से

आँखडली चुरा के बाबा जासी कठे मेरे से

दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से

आँखडली चुराकर बाबा जासी कठे मेरे से

Download Dinanath Meri Baat Chani Lyrics