A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Trigrahi Yog 2026: 15 जून को त्रिग्रही राजयोग का निर्माण, इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे बिगड़े काम!

Trigrahi Yog 2026: 15 जून को त्रिग्रही राजयोग का निर्माण, इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे बिगड़े काम!

Trigrahi Yog 2026: 15 जून को बनने वाला त्रिग्रही राजयोग 4 राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दौरान करियर, धन और लंबित कार्यों के मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानें यह दुर्लभ संयोग किन 4 राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

Trigrahi Yog 2026- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC त्रिग्रही राजयोग 2026 इन राशियों के लिए लकी

Trigrahi Yog 2026: 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से बुध और चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे त्रिग्रही राजयोग का निर्माण होगा। त्रिग्रही योग का प्रभाव विशेष रूप से 4 राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक यह संयोग 17 जून की सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक प्रभावी रहेगा। यह योग 4 राशि के जातकों के लिए कई मोर्चे पर बदलाव और रुके हुए कामों में तरक्की के योग लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस योग का सबसे अधिक फायदा मिल सकता है।

  1. मिथुन राशि- सूर्य, बुध और चंद्रमा की यह युति मिथुन राशि में ही बन रही है। ऐसे में इसका सबसे अधिक प्रभाव इसी राशि के जातकों पर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और सोच की सराहना होगी। लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी लाभ के संकेत हैं और निवेश से जुड़े फैसलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लोगों के बीच आपका प्रभाव मजबूत हो सकता है।
  2. सिंह राशि- त्रिग्रही राजयोग का विशेष लाभ सिंह राशि से मिलेगा, क्योंकि इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगी, जिससे अहम फैसले लेने में आसानी होगी। परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। अटके हुए काम बनने के संकेत हैं। 
  3. कन्या राशि- कन्या राशि के लिए त्रिग्रही राजयोग शुभ संकेत दे रहा है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। साझेदारी में काम करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। संचार, लेखन, मार्केटिंग और डिजिटल मीडिया क्षेत्र के लोगों को सफलता मिलेगी। सेहत सुधरने के भी संकेत हैं। रुके पड़े कामों में गति आने की संभावनाएं हैं। 
  4. तुला राशि- आपके लिए त्रिग्रही राजयोग भाग्य को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति देखने को मिल सकती है। नौकरी और व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Vish yog 2026: शनि-चंद्र की युति से बना विष योग, 10-11 जून को इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क!