A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Trigrahi Yog 2026: मार्च में बनेगा त्रिग्रही राजयोग, 3 राशियों की बढ़ेगी इनकम, बिजनेस में होगा बंपर फायदा

Trigrahi Yog 2026: मार्च में बनेगा त्रिग्रही राजयोग, 3 राशियों की बढ़ेगी इनकम, बिजनेस में होगा बंपर फायदा

Trigrahi Yog 2026: मार्च में सूर्य, शनि और शुक्र की युति से त्रिग्रही राजयोग बन रहा है जो 3 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन राशि वालों की किस्मत इस योग से चमक उठेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Trigrahi Yog 2026- India TV Hindi
Image Source : CANVA मार्च में बनेगा त्रिग्रही राजयोग

Trigrahi Yog 2026: ज्योतिष अनुसार मार्च के महीने में 3 राशि वालों की किस्मत चमकने जा रही है। दरअसल ऐसा सूर्य, शनि और शुक्र की युति के कारण हो रहा है। 15 मार्च को ये तीनों ग्रह मीन राशि में त्रिग्रही राजयोग बनाएंगे जिससे इन तीन राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी और करियर में ऊंचा मुकाम मिलेगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए त्रिग्रही राजयोग किस्मत बदलने वाला साबित होगा। इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। करियर में ऊंचा मुकाम मिलेगा। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी। नई नौकरी प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। कुल मिलाकर मार्च का महीना आपके लिए शानदार साबित होने वाला है।

मिथुन राशि

त्रिग्रही राजयोग से मिथुन राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। पुराने कर्जों से मुक्ति मिल जाएगी। अचानक से धन की प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे। बिजनेस में खूब मुनाफा मिलेगा। मकान या वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए मार्च का महीना शानदार साबित होगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। करियर को नई दिशा मिलेगी। नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विदेश में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए समय बेहद शुभ है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Chandra Grahan 2026 Time: 3 मार्च को चंद्र ग्रहण कब लगेगा, सूतक काल समय क्या रहेगा, किस राशि और नक्षत्र को करेगा सबसे ज्यादा प्रभावित, जानें हर बात यहां