A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Trigrahi Yog: मीन राशि में 2 अप्रैल को बनेगा त्रिग्रही योग, सावधान रहें 4 राशियां, करियर और आर्थिक क्षेत्र में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव

Trigrahi Yog: मीन राशि में 2 अप्रैल को बनेगा त्रिग्रही योग, सावधान रहें 4 राशियां, करियर और आर्थिक क्षेत्र में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव

Trigrahi Yog: अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में 2 तारीख को मीन राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इस योग के बनने से कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Trigrahi Yog- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK त्रिग्रही योग

Trigrahi Yog: अप्रैल के माह की शुरुआत में मीन राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। त्रिग्रही योग 2 अप्रैल को बनेगा जब मंगल कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में सूर्य और शनि पहले से ही विराजमान हैं। त्रिग्रही योग के बनने से कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इन राशियों को करियर और आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहना होगा, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

आपके लिए त्रिग्रही योग परेशनियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद हो सकते हैं और आपकी छवि भी खराब हो सकती है। खर्चों में अचानक वृद्धि आपके आर्थिक पक्ष को डगमगा सकती है। कुछ लोग तनाव का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए मेष राशि के जातकों को उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

सिंह राशि 

आपके राशि के स्वामी त्रिग्रही योग के दौरान अपने शत्रु शनि के साथ होंगे। ऐसे में आपके जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। अनिद्रा की समस्या का सामना कुछ लोगों को करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति रुकने के कारण आप निराश हो सकते हैं। धन से जुड़े मामलों को लेकर भी इस राशि वालों को सतर्क रहना होगा। उपाय के तौर पर सूर्य को जल का अर्घ्य दें। 

तुला राशि 

आपको कार्यक्षेत्र में बहुत संभलकर रहने की आवश्यकता होगी। ऑफिस में होने वाली राजनीति में हिस्सा लेंगे तो छवि खराब हो सकती है। पारिवारिक जीवन में वैचारिक मतभेद पैदा हो सकते हैं, वाणी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। धन से जुड़ा लेन-देन विश्वासपात्र लोगों के सामने ही करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। उपाय के तौर पर आपको सफेद वस्त्र दान करने चाहिए। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोगों के लिए त्रिग्रही योग मानसिक और शारीरिक तनाव देने वाला साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण आप तनाव में आ सकते हैं। कारोबारियों के हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है जिसके कारण धन हानि भी होगी। पारिवारिक जीवन में भी इस राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा। उपाय के तौर पर काले तिल, काले कपड़े या सरसों के तेल का दान करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Kamada Ekadashi Daan: कामदा एकादशी के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, श्री विष्णु-लक्ष्मी करेंगे कृपा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Surya Nakshatra Parivartan 2026: 31 मार्च को सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, बदलने वाली है इन 3 राशि वालों की तकदीर, मिलेगा करियर और आर्थिक लाभ