1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 29 अक्टूबर करवा चौथ पर त्रिग्रही योग का संयोग: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी व बिजनेस में बड़ा उछाल आने के संकेत

29 अक्टूबर करवा चौथ पर त्रिग्रही योग का संयोग: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी व बिजनेस में बड़ा उछाल आने के संकेत

इस समय तुला राशि में त्रिग्रही योग बना हुआ है जो करवा चौथ के दिन यानी 29 अक्टूबर को भी बना रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस योग का बनना 4 राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

करवा चौथ पर त्रिग्रही योग का संयोग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV करवा चौथ पर त्रिग्रही योग का संयोग

करवा चौथ पर तीन प्रमुख ग्रह सूर्य, शुक्र और बुध एक साथ तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे त्रिग्रही योग बना हुआ है। इसके अलावा इसी राशि में बुध और शुक्र के साथ होने से लक्ष्मी नारायण योग तो सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है। ज्योतिष अनुसार इन योगों के बनने से जीवन में सुख, समृद्धि, तरक्की और रिश्तों में मधुरता आने के द्वार खुलते हैं। वहीं 4 ऐसी भाग्यशाली राशियां हैं जिनके लिए यह योग सबसे शुभ संकेत दे रहे हैं। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग शुभ संकेत दे रहा है। इस राशि वालों को करियर में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध और भी अधिक मधुर हो जाएंगे। बिजनेस वालों के लिए भी समय काफी अनुकूल है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। करियर में अचानक लाभ के नए अवसर मिलेंगे। लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके अलावा नौकरी वालों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। व्यापार में भी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि (Libra)   

तुला राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के शुभ योग बनेंगे। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। कारोबार में जबरदस्त मुनाफा होने के संकेत हैं। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। साथ ही सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग अत्यंत शुभ साबित होगा। आपकी आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नई नौकरी से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत है। कोई लाभकारी डील फाइनल हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

Karwa Chauth 2026 Timing: कब से कब तक रहेगा करवा चौथ का व्रत? क्या शाम की पूजा के बाद पानी, जूस या चाय पी सकते हैं?