1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Tulsi Manjari Upay: घर में बस इस जगह रख दें तुलसी की सूखी मंजरी, फिर देखें चमत्कार, मां लक्ष्मी की बरसेगी असीम कृपा!

Tulsi Manjari Upay: घर में बस इस जगह रख दें तुलसी की सूखी मंजरी, फिर देखें चमत्कार, मां लक्ष्मी की बरसेगी असीम कृपा!

Tulsi Manjari Upay: तुलसी की मंजरी का ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इससे जुड़े कुछ खास उपायों को करने से घर में दरिद्रता कभी नहीं आती और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।

tulsi- India TV Hindi
Image Source : CANVA घर में बस इस जगह रख दें तुलसी की सूखी मंजरी

Tulsi Manjari Upay: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। कहते हैं जिस घर में तुलसी की पूजा होती है वहां सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल लोग पूजा-पाठ के साथ-साथ खाने में भी करते हैं। कहते हैं इससे स्वास्थ्य को विशेष लाभ मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी की मंजरी भी बेहद चमत्कारी मानी जाती है। कहते हैं इसका सही तरीके से इस्तेमाल आपकी सोई हुई किस्मत जगा सकता है। 

कहते हैं तुलसी पर ज्यादा मंजरी आना तुलसी के पौधे के लिए कष्टदायक होता है, इसलिए इसे समय-समय पर हटाते रहना चाहिए। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि इस मंजरी का क्या करें। तो आप इससे जुड़े कुछ खास उपाय कर सकते हैं।

तुलसी की मंजरी के उपाय

  • तुलसी की मंजरी को तोड़कर उसे धो लें। फिर पूजा के समय उसे भगवान के चरणों में अर्पित करें। कहते हैं ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।
  • तुलसी की सूखी मंजरी को एक लाल कपड़े में लपेटकर उस स्थान पर रख दें जहां आप पैसा या गहनें रखते हैं। कहते हैं ऐसा करने से घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • आप तुलसी की मंजरी को नहाने के पानी में भी मिल सकते हैं। कहते हैं इससे दुर्भाग्य दूर होता है।
  • अगर मैरिड लाइफ में दिक्कतें चल रही हैं तो तुलसी की मंजरी को पति-पत्नी साथ में भगवान विष्णु को अर्पित करें। 
  • एक तांबे के लोटे में गंगाजल लेकर उसमें तुलसी की कुछ मंजरी डाल दें। इसके बाद इस पानी को घर के हर कोने में छिड़कें। ज्योतिष अनुसार इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
  • यदि आप चाहते हैं कि आपकी जेब हमेशा भरी रहे तो तुलसी की मंजरी को किसी चीज में लपेटकर अपने पर्स में रख लें। कहते हैं इससे धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: 25, 30 या 36? मूलांक से जानें किस उम्र में चमकेगा आपका करियर, कहीं यही तो नहीं वो गोल्डन ईयर?