1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Vaibhav Laxmi Rajyog 2026: 18 अप्रैल को शुक्र-चंद्र का मिलन, इन 3 राशियों का भाग्य चमकाएगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, खुलेंगे धन प्राप्ति के नए रास्ते

Vaibhav Laxmi Rajyog 2026: 18 अप्रैल को शुक्र-चंद्र का मिलन, इन 3 राशियों का भाग्य चमकाएगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, खुलेंगे धन प्राप्ति के नए रास्ते

Vaibhav Laxmi Rajyog 2026: 18 अप्रैल को दो बड़े ग्रहों का मिलन होने जा रहा है। शुक्र और चंद्रमा की युति मिलकर कुछ राशियों की झोली खुशियों से भरने वाली है। इन राशियों के जीवन में धन लाभ के योग बन रहे हैं। जानिए किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

Vaibhav Laxmi Rajyog 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK वैभव लक्ष्मी राजयोग किन राशियों के लिए शुभ

Vaibhav Lakshami Rajyog 2026: धन के दाता शुक्र ग्रह और मन के कारक चंद्र देव 18 अप्रैल को एक युति का निर्माण करने जा रहे हैं। ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य-विलासिता, दांपत्य और भैतिक सुख और सुविधाओं का कारक बताया गया है। वहीं, चंद्र ग्रह को मन, भावुकता, मानसिक शांति और माता का कारक कहा जाता है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के मिलन से बनने वाले वैभव लक्ष्मी राजयोग से इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि इस राजयोग से कौन-सी राशियों के लिए धन प्राप्ति के नए अवसर बनने वाले हैं। 

वैभव लक्ष्मी राजयोग: कैसे बनता है ये शुभ संयोग

द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 चंद्रमा और शुक्र के मेष राशि में आने से वैभव लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र और चंद्रमा की युति को अत्यंत ही शुभ माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह अनुकूल स्थिति जैसे शुभ राशि (वृषभ, तुला, मीन) या केंद्र (1,4,7,10) या फिर त्रिकोण (1,5,9) में मिलते हैं तो यह राजयोग जातकों के जीवन में खुशहाली और आर्थिक मजबूती का कारण बनता है। उनके जीवन में धन, ऐश्वर्य, सुख-सुविधाएं और आकर्षण बढ़ने लगता है। इस योग के प्रभाव से कई लोगों के लिए धन प्राप्ति के नए मौके और आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। करियर और व्यापार में तरक्की के योग बन सकते हैं।

मेष राशि

वैभव लक्ष्मी राजयोग का निर्माण मेष राशि में होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-चंद्र की युति बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। इस राजयोग के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। इतना ही नहीं करियर में तरक्की होने के योग है। ऐसे में ऑफिस में नए अवसर मिल सकते हैं। इस अवधि में आपके मुश्किल काम भी आसानी से बन सकेंगे। पैसा कमाने के मौके बढ़ेंगे। 

कर्क राशि 

इस राजयोग के प्रभाव से कर्क राशि के लोगों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खुलने के संकेत हैं। परिणाम स्वरूप इस राशि के जातकों को किसी बड़े प्रोजेक्ट या डील में सफलता मिलने से अच्छा धन लाभ होगा। इसके साथ ही आपकी लाइफ में लग्जरी बढ़ सकती है। 
 
सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए वैभव लक्ष्मी राजयोग भाग्य के दरवाजे खोल सकता है। आपके लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। ऐसे में मुश्किल काम भी आसानी से बन जाएंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। काम को लेकर पहचान बढ़ने से समाज में आपकी छवि बेहतर होगी। किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को कामयाबी मिलने के संकेत हैं। धन प्राप्ति होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: मोहिनी एकादशी कब है 26 या 27 अप्रैल? सही डेट को लेकर कंफ्यूजन करें दूर और नोट कर लें शुभ मुहूर्त