A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Vaishakh Month Lucky Zodiac: वैशाख महीने में खूब चमकेगा इन 4 राशियों का करियर, कोई बड़ी डील हो सकती है फाइनल

Vaishakh Month Lucky Zodiac: वैशाख महीने में खूब चमकेगा इन 4 राशियों का करियर, कोई बड़ी डील हो सकती है फाइनल

Vaishakh Month Lucky Zodiac: वैशाख महीने में इन 4 राशियों को पैसा, शोहरत, अच्छा करियर और प्यार सबकुछ मिलेगा। आपके सारे सपने पूरे होंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Vaishakh Month Lucky Zodiac - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK वैशाख महीने की लकी राशियां

Vaishakh Month Lucky Zodiac: वैशाख महीना अप्रैल से मई के बीच में आता है और इस साल ये महीना 3 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक चलेगा। ज्योतिष अनुसार इस महीने कुछ राशि वालों के करियर में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और बंपर कमाई होने के भी शुभ योग बन रहे हैं। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनकी किस्मत वैशाख महीने में चमकने वाली है।

मेष राशि

वैशाख महीने में मेष राशि वालों के आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। वहीं व्‍यापारी अपने बिजनेस में खूब लाभ कमा पाएंगे। आपकी कोई बड़ी डील इस महीने फाइनल हो सकती है। आप निवेश से भी अच्‍छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। आप रोज सूर्य को अर्घ्‍य दें, इससे आपको करियर में ओर भी ज्यादा लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को भी इस महीने खूब तरक्की मिलेगी। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। अगर आप क्रिएटिव क्षेत्र में तो आपको खूब लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। विदेश में नौकरी प्राप्त हो सकती है। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। करियर में आप खूब लाभ पाएंगे। आमदनी में भी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। आपकी लंबे समय से अटकी हुई कोई डील फाइनल हो सकती है। नई नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का करियर खूब चमकेगा। आप इस महीने कोई मुनाफे की डील फाइनल कर सकते हैं। आपको अचानक से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: सोने की कलम से लिखी होती हैं इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद चलकर आता है इनके द्वार

सावधान! कभी किसी के हाथ में न दें ये 5 चीजें, बढ़ता है कर्ज