1. Hindi News
  2. धर्म
  3. आज से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वक्री बुध कराएंगे बिजनेस में बंपर फायदा!

आज से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वक्री बुध कराएंगे बिजनेस में बंपर फायदा!

7 जुलाई 2026 की सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर बुध वक्री अवस्था में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। अपनी स्वराशि में बुध का गोचर 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। बिजनेस वालों को बंपर लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

budh gochar - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बुध का गोचर 7 जुलाई 2026

ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक ग्रह माना जाता है, जो 07 जुलाई 2026 को खुद की ही राशि मिथुन में प्रवेश कर रहा है। खास बात ये है कि इस दिन सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है। बता दें मिथुन राशि में बुध 5 अगस्त 2026 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जायेंगे। बुध का मिथुन राशि में गोचर 4 राशि वालों को करियर में खूब लाभ दिलाएगा। इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। ये गोचर खासतौर से इन राशियों के व्यापारियों के लिए शुभ साबित होगा। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि

बुध का मिथुन राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। 7 जुलाई से आपकी किस्मत चमक जाएगी। बिजनेस में खूब लाभ मिलेगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति में भी जमकर सुधार आएगा। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने के भी योग बनेंगे। आपका संचार कौशल इतना प्रभावशाली रहेगा कि इसके दम पर आप बिजनेस के क्षेत्र में खूब नाम कमाएंगे।

मिथुन राशि

7 जुलाई 2026 से मिथुन राशि वालों का समय बदलने वाला है। आपकी राशि के स्वामी बुध का गोचर आपको अपार सफलता दिलाएगा। निवेश से तगड़ा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। लेन-देन के कार्यों में आप अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे तो आपका ये सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस वाले अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि

बुध का गोचर कन्या राशि वालों को भी खूब लाभ देगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होने वाली है। कारोबार में कुछ नया करने की सोचेंगे। जिस डील के पीछे आप लंबे समय से लगे हुए थे वो आपको मिल सकती है। बिजनेस वालों के लिए ये समय विशेष रूप से लाभकारी साबित होने वाला है। आप कई माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के सुनहरे अवसर मिलेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों को बुध का गोचर बिजनेस में अच्छे परिणाम देगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। बिजनेस में विस्तार करेंगे। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

बुध-गुरु के बीच 7 जुलाई को बनेगा द्विद्वादश योग, 3 राशियों के जीवन में अचानक आ सकते हैं बड़े बदलाव