Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर चीज को घर में रखने का सही स्थान और दिशा बताई गई है। इसी तरह रोज इस्तेमाल में आने वाली चाबियों को लेकर भी वास्तु शास्त्र में बताया गया है। वास्तु के अनुसार अगर चाबियां सही स्थान पर न रखी हों तो जीवन में दिक्कतों का सामना व्यक्ति को करना पड़ सकता है। गलत स्थान पर चाबियां रखने से भाग्य रूठ सकता है और आपको धन हानि भी हो सकती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि चाबियां कहां रखने से बचना चाहिए और किन स्थानों पर चाबी रखना सही होता है।
घर के मुख्य दरवाजे पर
कई लोग घर के मेन दरवाजे पर ही चाबी रखने का स्थान बना देते हैं लेकिन वास्तु में इसको सही नहीं माना जाता। घर के मुख्यद्वार पर चाबी लटकाने से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की नजर आपकी चाबियों पर पड़ती है जिसके कारण नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है और साथ ही धन हानि भी आपको हो सकती है। मुख्य द्वार से माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं ऐसे में चाबियों का मुख्य दरवाजे पर या मुख्य दरवाजे के पास होना सही नहीं माना जाता।
पूजा घर में गलती से भी न रखें चाबियां
वास्तु के अनुसार आपको कभी भी घर के पूजा स्थल पर चाबियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा इसलिए कि चाबियां कई बार गंदे हाथों से पकड़ी जाती, अलग-अलग स्थानों पर रखी जाती हैं। ऐसे में पूजा स्थल जैसे शुद्ध स्थान पर अगर आप चाबियां रखते हैं तो भाग्य रूठ सकता है और देवी-देवताओं के प्रकोप का सामना आपको करना पड़ सकता है।
रसोई घर में न रखें चाबियां
रसोई घर में चाबियां रखना भी सही नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार रसोई घर में चाबियां रखने से घर के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चाबियां ज्यादातर लोहे से या लोहे के साथ अन्य धातुओं के मिश्रण से बनी होती हैं और लोहा शनि की धातु है। ऐसे में अगर आप किचन में चाबियां रखते हैं तो आपके जीवन पर शनि का प्रभाव बढ़ सकता है और दिक्कतें जीवन में आ सकती हैं।
बिस्तर के पास भी न रखें चाबियां
चाबियां चलयमान वस्तु है वहीं बेडरूम आपके आराम का स्थल होता है इसलिए आपको कभी भी बेडरूम में चाबियां रखने की जगह नहीं बनानी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में आराम की कमी हो सकती है और साथ ही सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
Nautapa Vastu Tips: नौतपा में कर लें ये अचूक वास्तु उपाय, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रख दें ये सस्ती चीज, खींचा चला आएगा पैसा