1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वृषभ राशि में चंद्रमा का गोचर बढ़ा सकता है 3 राशियों की मुश्किलें, आर्थिक पक्ष को लेकर रहना होगा सतर्क

वृषभ राशि में चंद्रमा का गोचर बढ़ा सकता है 3 राशियों की मुश्किलें, आर्थिक पक्ष को लेकर रहना होगा सतर्क

चंद्रमा 6 अगस्त की रात को मेष से निकलकर वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। राशिचक्र की 3 राशियों के लिए चंद्रमा की यह स्थिति प्रतिकूल साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Moon Transit- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC चंद्र गोचर

चंद्रमा 6 अगस्त की देर रात में मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। हालांकि, वृषभ राशि में बैठकर चंद्रमा मजबूत होते हैं क्योंकि वृषभ इनकी उच्च राशि है लेकिन कुछ राशियों के लिए चंद्रमा की यह स्थिति प्रतिकूल भी साबित हो सकती है। इन लोगों को करियर और आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहना होगा। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि 

आपके हानि भाव यानि द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। इस गोचर के चलते आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 9 अगस्त तक आपको किसी भी तरह का निवेश बहुत सोच-समझकर करना होगा नहीं तो आर्थिक हानि हो सकती है। इस राशि के कुछ लोगों को धन कोर्ट-कचहरी के मामलों में खर्च हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको हर कार्य समझदारी से करना चाहिए, छोटी सी भूल भी बड़ा नुकसान करवा सकती है। उपाय के तौर पर गणेश भगवान की पूजा आपको करनी चाहिए। 

तुला राशि 

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा यह भाव दुर्घटनाओं का कारक माना जाता है। चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में शुभ नहीं कही जाती, इसलिए हर कार्य आपको समझदारी से करना होगा। किसी भी तरह के दस्तावेज पर साइन करने से पहले उस ढंग से पढ़ लें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। इसके साथ ही आर्थिक मामलों को लेकर भी तुला राशि के जातकों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर आपको शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए। 

धनु राशि 

चंद्रमा का गोचर आपके छठे भाव में होगा जोकि शत्रु और रोग का कारक माना जाता है। कुंडली का छठा भाव रोग और शत्रु कारक है इसलिए यहां चंद्रमा की स्थिति आपके विरोधियों को सक्रिय कर सकती है, इसलिए कार्यक्षेत्र में हर कार्य सतर्कता से करें। सेहत का भी आपको ख्याल रखना होगा। कुछ लोगों को मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। धन से जुड़ा किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें नहीं तो धन हानि झेलनी पड़ सकती है। इस राशि के जातकों को अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिसका बुरा असर सेहत पर देखने को मिल सकता है। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

सावन में बन रहा महालक्ष्मी राजयोग का शुभ संयोग, मंगल-चंद्रमा की युति से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत