1. Hindi News
  2. धर्म
  3. योग दिवस पर करें अपने राशिनुसार योग, शरीर ही नहीं आत्मा भी बनेगी सुंदर

योग दिवस पर करें अपने राशिनुसार योग, शरीर ही नहीं आत्मा भी बनेगी सुंदर

सभी को दिन में कम से कम एक घंटे योग करना चाहिए, इससे शरीर का बहुत लाभ पहुंचता है। ऐसे में यह तब अधिक हो जाता है जब आप अपने राशि के मुताबिक योगासन करते हैं।

योग दिवस- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV योग दिवस

भारत समेत पूरी दुनिया आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। यह दिन आज दुनिया भर में मनाया जा है। योग शरीर ही नहीं बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है। ऐसे में करोड़ों की संख्या में लोग योग की बढ़ रहे हैं। वैसे से योग से व्यक्ति को हेल्दी रखने में मदद मिलती ही है पर अगर व्यक्ति राशि के मुताबिक योग आसन करें तो उसे विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं, ऐसे में आइए जानते हैं किस राशि के जातक को कौन सा आसन करना चाहिए...

मेष

इस राशि के जातक ऊर्जावान और उत्साही होते हैं। इन राशि के जातकों को सूर्य नमस्कार और वीरभद्रासन करना चाहिए। इस आसन से व्यक्ति की शारीरिक शक्ति बढ़ती है, साथ ही मानसिक तनाव भी कम होता है।

वृषभ

इस राशि के जातक स्थिर और शांत स्वभाव वाले होते हैं। इन्हें वृक्षासन और गोमुखासन करना चाहिए। वृक्षासन से एकाग्रता और मानसिक शांति मिलती है, जबकि गोमुखासन से कंधों और गर्दन में तनाव कम होता है।

मिथुन

इस राशि वाले व्यक्ति चंचल और बुद्धिमान होते हैं, इनके लिए सर्वांगासन और भुजंगासन बेहद लाभकारी साबित है। सर्वांगासन थायरॉयड ग्रंथि को बढ़ावा देता है, जबकि भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है।

कर्क

इस राशि के लोग बहुत ही भावुक और संवेदनशील होते हैं। इनके लिए चंद्र नमस्कार और शवासन बेहतर है। चंद्र नमस्कार मन को शांत करता है। जबकि शवासन तनाव को कम करता है।

सिंह

ये राशि वाले आत्मविश्वासी और नेतृत्व गुण वाले होते हैं। इन्हें सिंहासन और धनुरासन करना चाहिए। सिंहासन गले और चेहरे की मांसपेशियां मजबूत बनाता है और धनुरासन दिल को स्वस्थ रखता है।

कन्या

ये राशि के जातक विश्लेषणात्मक और व्यवस्थित होते हैं। इनके लिए पश्चिमोत्तानासन और हलासन सही आसन है। पश्चिमोत्तानासन व्यक्ति के पाचन को सही करता है तो हलासन तंत्रिका तंत्र मजबूत करता है।

तुला

ये राशि के जातक संतुलित और सौंदर्यवान होते हैं। इन्हें ताड़ासन और नटराजासन करना चाहिए। ताड़ासन व्यक्ति की शारीरिक मुद्रा को बेहतर बनाता है, जबकि नटराजासन लचीलापन बढ़ाता है।

वृश्चिक

इस राशि के जातक को रहस्यमयी माना जाता है, इन्हें कपालभाति और उष्ट्रासन करना चाहिए। कपालभाति मन को शुद्ध करता है जबकि उष्ट्रासन भावनाओं को संतुलित करता है।

धनु

इस राशि के जातक स्वतंत्र और साहसी होते हैं। इन्हें त्रिकोणासन और अनुलोम-विलोम प्राणायाम करना चाहिए। त्रिकोणासन शरीर के लचीलेपन को बढ़ाता है। वहीं,अनुलोम-विलोम जातक के मन को शांत करता है।

मकर

ये राशि के लोग अनुशासित और मेहनती होते हैं। इन्हें वज्रासन और सेतुबंधासन करना चाहिए। वज्रासन पाचन को सुधारता है तो सेतुबंधासन पीठ दर्द में राहत देता है।

कुंभ

ये राशि के लोग नवीन और स्वप्नदर्शी होते हैं। इन्हें प्राणायाम (भस्त्रिका) और शंखासन करना चाहिए। भस्त्रिका शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है तो शंखासन जोड़ों को मजबूत करता है।

मीन

इस राशि के लोग बेहद संवेदनशील और आध्यात्मिक होते हैं। इन लोगों को मत्स्यासन और ध्यान योग करना चाहिए। मत्स्यासन श्वसन तंत्र को सुधारता है तो ध्यान योग आध्यात्मिक को बढ़ावा देता है।