1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Bad Luck Things: अगर टूट गई हैं घर में रखी ये चीजें, तो फौरन कर दें बाहर, वरना खुद ही दुर्भाग्य को घर ले आएंगे आप

Bad Luck Things: अगर टूट गई हैं घर में रखी ये चीजें, तो फौरन कर दें बाहर, वरना खुद ही दुर्भाग्य को घर ले आएंगे आप

Bad Luck Things: वास्तु के अनुसार, घर में टूटी हुई चीजें रखना अशुभ माना जाता है। इससे दुर्भाग्य बढ़ता है, धन हानि होती है और रिश्तों में कलह तक पैदा हो सकती है। जानें कौन सी पांच चीजें घर में टूट जाएं तो तुरंत बाहर कर देनी चाहिए।

Bad Luck Things- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK टूटी चीजें न रखें घर में

Bad Luck Things: वास्तु शास्त्र में घर की सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए साफ-सुथरा और बिना टूट-फूट वाला वातावरण बेहद जरूरी माना गया है। कई बार अनजाने में हम टूटी वस्तुएं घर में रखे रहते हैं, जो धीरे-धीरे दुर्भाग्य, तनाव और आर्थिक नुकसान का कारण बन जाती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन सी टूटी चीजें घर में बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए।

टूटी चीजें लाती हैं दुर्भाग्य

वास्तु शास्त्र मानता है कि घर में मौजूद हर वस्तु ऊर्जा उत्पन्न करती है। जब यही चीजें टूट जाती हैं या बेकार हो जाती हैं, तो वे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं। इससे दुर्भाग्य, आर्थिक संकट, पारिवारिक तनाव और सेहत संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए ऐसे सामान को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता।

1. मूर्तियां: टूटी हुई भगवान की मूर्तियां होती हैं अशुभ

यदि पूजा घर में किसी देवी-देवता की मूर्ति टूट जाए तो उसे घर में रखना वर्जित है। खंडित मूर्ति को तुरंत घर से बाहर करें, बहते जल में प्रवाहित करें या पीपल/वट वृक्ष के नीचे रख दें। टूटी मूर्ति से वास्तु दोष बढ़ता है और घर में शांति कम होती है।

2. टूटा शीशा: फैलती है नकारात्मकता

घर का दर्पण, खिड़की का शीशा या कोई भी कांच अगर टूट जाए, तो उसे लंबे समय तक घर में न रखें। टूटे शीशे को शुक्र ग्रह से संबंधित माना गया है। ऐसे कांच घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। माना जाता है कि टूटा शीशा आपकी आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है।

3. टूटे बर्तन: आती है दरिद्रता

ज्यादातर लोग चिटके हुए बर्तनों का बेझिझक इस्तेमाल करते हैं, लेकिन किचन में रखे टूटे बर्तन घर की समृद्धि को प्रभावित करते हैं। इसमें खाना बनाना या खाना दोनों ही वास्तु के अनुसार अशुभ है। माना जाता है कि टूटे बर्तनों की वजह से घर में दरिद्रता प्रवेश करती है और अन्नपूर्णा की कृपा कम हो जाती है।

4. टूटा पलंग: बिगाड़ता है दांपत्य जीवन

अगर पति-पत्नी टूटे हुए पलंग पर सोते हैं, तो वास्तु के हिसाब से इसे अशुभ माना जाता है। यह उनके रिश्ते में कड़वाहट, तनाव और कलह ला सकता है। ऐसा माना जाता है कि टूटा फर्नीचर सकारात्मक ऊर्जा को रोक देता है और वैवाहिक जीवन में बाधाएं पैदा करता है।

5. खराब घड़ी: दुर्भाग्य का सूचक

घड़ी हमेशा चलती रहे तो यह जीवन में प्रगति का संकेत देती है। लेकिन जब घड़ी रुक जाए या टूट जाए तो उसे घर में रखना अशुभ माना जाता है। बंद या खराब घड़ी किस्मत रुकने का संकेत देती है, इसलिए उसे तुरंत ठीक करवाएं या घर से बाहर कर दें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  9 ग्रहों के दोष होंगे दूर, पानी के इस चमत्कारी उपाय से शनि-राहु-केतु भी होंगे शांत, जानें क्या करना होगा