1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Unlucky Plants: अच्छी किस्मत को खा जाते हैं ये 5 पौधे, घर में भूलकर भी न लगाएं

Unlucky Plants: अच्छी किस्मत को खा जाते हैं ये 5 पौधे, घर में भूलकर भी न लगाएं

Unlucky Plants For Home: वास्तु शास्त्र अनुसार घर में ऐसे पौधे लगाने चाहिए जिससे घर का माहौल सकारात्मक और आनंदमय बना रहे। लेकिन जाने-अनजाने में कई लोग कुछ ऐसे पौधे भी घर में लगा लेते हैं जो बुरा समय लेकर आते हैं।

plants- India TV Hindi
Image Source : CANVA अच्छी किस्मत को खा जाते हैं ये 5 पौधे

Unlucky Plants For Home: पौधे घर की सुंदरता तो बढ़ाते ही हैं साथ ही घर का माहौल भी सकारात्मक बनाए रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर पौधा घर में नहीं लगाया जा सकता। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को घर के लिए अशुभ माना गया है। कहते हैं इन पौधों को घर के अंदर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे घर-परिवार में परेशानियां आने लगती हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये पौधे अच्छी किस्मत को खा जाते हैं। ऐसे में इन्हें तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। चलिए जानते हैं ये कौन से पौधे हैं।

1. कैक्टस या कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र अनुसार घर में गुलाब को छोड़कर किसी भी तरह का अन्य कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि ये पौधे घर के सदस्यों के बीच तनाव पैदा करते हैं। साथ ही घर-परिवार के लोगों की तरक्की रोकते हैं।

2. बोन्साई 

घर में बोन्साई पौधे को भी नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं इसे घर में रखने से तरक्की रुक जाती है और करियर की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।

3. इमली का पौधा

इस पौधे को भी घर में लगाना अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इमली के पेड़ पर नकारात्मक शक्तियों का वास रहता है। ऐसे में इसे घर में लगाने से भारी नुकसान देखने को मिल सकता है।

4. दूध वाले पौधे 

दूध वाले पौधों को भी घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इन पौधों को घर में लगाने से कंगाली आती है। साथ ही कर्ज का बोझ भी बढ़ने लगता है। 

5. सूखे हुए पौधे 

अगर आपके घर का कोई पौधा सूख गया है तो उसे तुरंत बाहर कर दें। इस तरह के पौधे घर में दुर्भाग्य लाते हैं। जिससे भाग्य कमजोर पड़ने लगता है।

घर में कौन से पौधे लगाना शुभ?

घर में तुलसी, मनी प्लांट, जेड प्लांट, स्नेक प्लांट और शमी प्लांट लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ये पौधे अच्छा समय लेकर आते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Copper Ring: हाथ की इस उंगली में पहनें तांबे की अंगूठी, खिंचा चला आएगा पैसा और मान-सम्मान, जानें सही नियम!