A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Drawing Room Furniture Vastu: ड्राइंगरूम की ये छोटी सी गलती रोक सकती है तरक्की, घर में खुशहाली चाहिए तो ऐसे सजाएं फर्नीचर

Drawing Room Furniture Vastu: ड्राइंगरूम की ये छोटी सी गलती रोक सकती है तरक्की, घर में खुशहाली चाहिए तो ऐसे सजाएं फर्नीचर

Drawing Room Furniture Vastu: वास्तु शास्त्र में ड्राइंगरूम के फर्नीचर की दिशा पर विशेष ध्यान दिया गया है। वास्तु कहता है कि फर्नीचर का सही स्थान चुनना बेहद जरूरी है, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे।। चलिए जानते हैं कि ड्राइंगरूम का फर्नीचर रखने की सबसे शुभ दिशा कौन सी मानी जाती है।

ड्राइंगरूम फर्नीचर रखने की सही दिशा- India TV Hindi
Image Source : PEXELS ड्राइंगरूम फर्नीचर रखने की सही दिशा

Drawing Room Furniture Vastu: ड्राइंगरूम घर का सबसे अहम हिस्सा होता है, जहां परिवार के सभी सदस्य एकसाथ समय बिताते हैं और मेहमानों का स्वागत किया जाता है। ऐसे में इस जगह की सजावट और फर्नीचर की सही दिशा बेहद मायने रखती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए ड्राइंगरूम में फर्नीचर सही दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। साथ ही घर का वातावरण भी संतुलित और सुकून भरा बना रहता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ड्राइंगरूम के फर्नीचर की सही दिशा क्या होती है। 

दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे बेहतर

वास्तु के अनुसार ड्राइंगरूम में सोफा सेट या भारी फर्नीचर रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इस दिशा में फर्नीचर को दीवार से सटाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में स्थिरता आती है और सकारात्मक ऊर्जा मजबूत होती है, जिससे परिवार के सदस्यों के जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

दूसरे विकल्प का भी रखें ध्यान

अगर किसी कारणवश आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में फर्नीचर नहीं रख सकते, तो उत्तर या पूर्व दिशा का विकल्प अपनाया जा सकता है। इन दिशाओं में फर्नीचर रखना भी सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

दूरी का रखें खास ध्यान

उत्तर या पूर्व दिशा में फर्नीचर रखते समय इसे दीवार से कम से कम 6 से 8 इंच दूर रखना जरूरी है। इससे ऊर्जा का प्रवाह सही बना रहता है और किसी प्रकार का वास्तु दोष उत्पन्न नहीं होता। छोटी-सी यह सावधानी घर के वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने में मदद करती है।

फायदे और सुझाव

अगर ड्राइंगरूम में फर्नीचर सही दिशा और संतुलन के साथ रखा जाए, तो घर में शांति, सुख और समृद्धि बनी रहती है। यह छोटा सा बदलाव आपके घर के माहौल को बेहतर बना सकता है और परिवार के जीवन में सकारात्मकता लाने में मददगार साबित हो सकता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)