A
Hindi News धर्म वास्तु टिप्स 9 ग्रहों के दोष होंगे दूर, पानी के इस चमत्कारी उपाय से शनि-राहु-केतु भी होंगे शांत, जानें क्या करना होगा

9 ग्रहों के दोष होंगे दूर, पानी के इस चमत्कारी उपाय से शनि-राहु-केतु भी होंगे शांत, जानें क्या करना होगा

Water Remedy: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पांच तत्वों में से केवल एक तत्व 9 ग्रहों के दोष दूर कर सकता है। सभी ग्रहों को शांत करने के लिए एक असरदार पानी का उपाय बताया गया है। सूर्य, चंद्रमा, गुरु, बुध, शुक्र सहित शनि, राहु और केतु तक को जल के जरिए कैसे शांत करें, जानें आसान और असरदार घरेलू उपाय।

Water Remedy to Remove Navagrah dosh- India TV Hindi Image Source : FREEPIK 9 ग्रहों को शांत करने के उपाय

Powerful Water Remedy to Remove Navagrah Dosh: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारा जीवन 9 ग्रहों के प्रभाव से संचालित होता है। अगर ग्रह अनुकूल हों तो सफलता, समृद्धि और सुख मिलता है, जबकि ग्रहों के कमजोर होने पर जीवन में संघर्ष बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ पानी का एक सरल उपाय सूर्य, चंद्रमा, गुरु, बुध, शुक्र सहित शनि, राहु और केतु तक को शांत कर सकता है? ज्योतिष के अनुसार, नियमित रूप से किए गए जल उपाय से सूर्य से लेकर केतु तक सभी ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं जल के जरिए ग्रहों को शांत करने के क्या करना होगा। 

सूर्य दोष शांत करने का जल उपाय

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य पीड़ित है, करियर में रुकावटें आ रही हैं या पिता से अनबन बनी रहती है, तो रोज या रविवार के दिन सूर्य को अर्घ्य दें। इसके लिए पानी में लाल चंदन और लाल फूल मिलाएं। यह उपाय सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करता है और सम्मान, यश तथा स्थिरता बढ़ाता है।

चंद्र दोष दूर करने के लिए जलाभिषेक

चंद्रमा के खराब होने पर मूड स्विंग, तनाव, अनिद्रा और मानसिक अशांति बढ़ती है। ऐसे लोग सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। चाहें तो जल में गाय का दूध और सफेद फूल मिला सकते हैं। यह उपाय मन को स्थिर करता है और चंद्र दोष को शांत करता है।

गुरु दोष मिटाने के लिए हल्दी स्नान

गुरु के खराब होने पर शिक्षा, विवाह, भाग्य और करियर में बाधाएं आती हैं। इसके लिए नहाने के पानी में थोड़ा सी हल्दी मिलाकर स्नान करें। प्रतिदिन संभव न हो, तो हर गुरुवार यह उपाय करें। हल्दी मिश्रित जल गुरु के दोष को कम करता है। साथ ही जीवन में शुभता बढ़ती है।

बुध दोष दूर करने के लिए तुलसी को जल चढ़ाएं

बुध ग्रह के कमजोर होने पर वाणी, बुद्धि और व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ता है। रविवार छोड़कर हर दिन तुलसी के पौधे में एक लोटा जल चढ़ाएं। यह जल उपाय बुध ग्रह को मजबूत करता है और फैसले लेने की क्षमता बढ़ाता है।

शुक्र दोष शांत करने का गुलाब जल उपाय

अगर शुक्र पीड़ित है और दांपत्य जीवन, प्रेम संबंध या भौतिक सुखों में कमी आ रही है, तो पानी में गुलाब के फूल या गुलाब जल मिलाकर स्नान करें। यह उपाय व्यक्ति के आकर्षण, रिश्तों और सौभाग्य को बढ़ाता है।

शनि दोष दूर करने के लिए जल दान

साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष से पीड़ित लोग रोजाना सफाई कर्मचारी, जरूरतमंद या अपने घर के कामगार को पानी पिलाएं। जल दान शनि को शांत करने का सबसे प्रभावी उपाय माना गया है।

मंगल दोष दूर करने का उपाय

अगर आपकी कुंडली में मंगल अशुभ है, तो घर के बाहर प्याऊ लगवाएं या राहगीरों और गरीबों को पानी पिलाएं। यह उपाय क्रोध, दुर्घटना और विवाद की स्थिति को कम करता है।

राहु दोष दूर करेगा ये आसान उपाय

राहु दोष होने पर रोज एक बर्तन में पानी भरकर घर के बाहर रखें और उस पानी को किसी कुत्ते को पिला दें। यह उपाय राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है।

केतु दोष मिटाने के लिए इष्ट देव के सामने जल रखें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु के खराब होने पर जीवन में भ्रम, अनिश्चितता और रुकावटें बढ़ती हैं। इसके लिए अपने इष्ट देव के समक्ष एक लोटा जल रखें और बाद में उस जल का सेवन करें। यह उपाय केतु दोष को शांत करता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

चाहे दिनभर कर लो कितनी भी पूजा-पाठ, अगर इस पहर में नहीं की साधना तो सब हो जाएगा बेकार!