1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Kitchen Vastu Tips: रात में सिंक में जूठे बर्तन छोड़ते हैं? रसोई की ये छोटी सी लापरवाही रोक सकती है पूरे घर की बरकत

Kitchen Vastu Tips: रात में सिंक में जूठे बर्तन छोड़ते हैं? रसोई की ये छोटी सी लापरवाही रोक सकती है पूरे घर की बरकत

Kitchen Vastu Tips: रसोई को घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। वास्तु अनुसार, किचन में की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां भी आर्थिक स्थिति और सकारात्मक ऊर्जा पर असर डालती हैं। खासकर रात में गंदे बर्तन छोड़ना। जाने क्यों और कैसे इससे घर की बरकत रुक सकती है।

रात में जूठे बर्तन छोड़ना क्यों गलत- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH Dirty Dishes in kitchen Sink

Kitchen Vastu Tips for prosperity: क्या आप भी रात में किचन के जूठे बर्तन सिंक में छोड़कर सो जाते हैं? वास्तु कहता है कि यह आदत सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि घर की सुख-समृद्धि पर असर डालती है। रात में गंदे बर्तन छोड़ने से नकारात्मकता और धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, अगर आप रसोई में साफ-सफाई और वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इससे न सिर्फ सुख-शांति आती है, बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर रात के समय रसोई के सिंक में जूठे बर्तन छोड़ना क्यों गलत माना जाता है। 

रात में जूठे बर्तन छोड़ना क्यों गलत
वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में किचन को गंदा छोड़ना या सिंक में जूठे बर्तन रखना अच्छा नहीं माना जाता। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मां लक्ष्मी की कृपा कम हो सकती है। इसका असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है।

अगर बर्तन धोना संभव न हो तो क्या करें
अगर किसी कारण से रात में बर्तन साफ करना संभव न हो, तो कम से कम उनमें पानी डालकर जरूर रखें। ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव कुछ हद तक कम हो जाता है। हालांकि इसे रोज की आदत बनाना ठीक नहीं माना जाता।

रसोई से जुड़े जरूरी वास्तु नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में पानी और आग से जुड़ी चीजों को पास-पास नहीं रखना चाहिए। सिंक और गैस चूल्हे के बीच दूरी बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है।

छोटी गलतियां जो बनती हैं बड़ी परेशानी
किचन में चाकू-छुरी जैसी नुकीली चीजों को खुला नहीं रखना चाहिए। इन्हें हमेशा ढककर या ऐसी जगह रखें जहां सीधी नजर न पड़े। साथ ही रसोई में साफ-सफाई और हवा-रोशनी का अच्छा इंतजाम होना चाहिए।

क्या चीजें तुरंत हटानी चाहिए
रसोई में गंदे कपड़े, टूटे बर्तन या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान रखना अशुभ माना जाता है। ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं और घर की सुख-शांति पर असर डाल सकती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  Hastrekha: हथेली पर ये निशान दिखें तो हो जाएं सावधान, देते हैं बड़ी मुसीबत का संकेत, समय रहते कर लें पहचान