1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. सही दिशा में रखा ये पौधा है गुणों का खजाना, वास्तु अनुसार जानिए रबर प्लांट लगाने के बेनिफिट्स

सही दिशा में रखा ये पौधा है गुणों का खजाना, वास्तु अनुसार जानिए रबर प्लांट लगाने के बेनिफिट्स

वास्तु शास्त्र में रबर प्लांट को शुभ और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला पौधा माना जाता है। मान्यता है कि सही दिशा में इसे लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और वातावरण भी शुद्ध रहता है। जानिए रबर प्लांट रखने की सही दिशा और इसके वास्तु लाभ।

rubbar plant vastu- India TV Hindi
Image Source : PEXELS रबर प्लांट लगाने के वास्तु बेनिफिट्स

घर की बालकनी और आंगन में रखें पौधे घर की बाहरी सुंदरता बढ़ाते हैं। वहीं, वास्तु अनुसार लगाए गए इनडोर प्लांट घर का माहौल सुधारते हैं। इसी कड़ी में आज बात करेंगे रबर प्लांट की। यह सिर्फ घर की सजावट का हिस्सा नहीं है, बल्कि वास्तु शास्त्र में इसे खास महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि सही दिशा में लगाया गया रबर प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसके अलावा यह एक बेहतरीन एयर प्यूरीफाइंग प्लांट भी माना जाता है। जानिए इसे लगाने की सही दिशा, जो घर के वातावरण को बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है। 

क्यों खास है रबर प्लांट?

रबर प्लांट तेजी से बढ़ने वाला और कम देखभाल में भी अच्छा विकसित होने वाला इनडोर प्लांट है। इसकी चमकदार हरी पत्तियां घर और ऑफिस की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ वातावरण को भी ताजगी का एहसास कराती हैं। इसी वजह से यह लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

किस दिशा में रखें रबर प्लांट?

वास्तु शास्त्र के अनुसार रबर प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इसे लिविंग रूम, मुख्य प्रवेश द्वार या बेडरूम में रखा जा सकता है। वहीं ऑफिस, दुकान या वर्कप्लेस में इसे रिसेप्शन, केबिन या प्रवेश द्वार के आसपास रखना लाभकारी माना जाता है। हालांकि, इसे उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में रखने से बचने की सलाह दी जाती है।

क्या हैं रबर प्लांट रखने के वास्तु बेनिफिट्स?

सही दिशा में रखा गया रबर प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। 
इससे आर्थिक स्थिरता, सुख-समृद्धि और करियर या कारोबार में प्रगति के योग मजबूत होते हैं। 
यह हवा की गुणवत्ता बेहतर बनाने वाले लोकप्रिय इनडोर प्लांट्स में से एक है।

इन बातों का रखें ध्यान

रबर प्लांट को हमेशा स्वस्थ और हरा-भरा रखने की कोशिश करें। इसकी पत्तियों की नियमित सफाई करें और सूखी या पीली पत्तियां समय रहते हटा दें। मान्यता है कि अच्छी तरह से देखभाल किया गया पौधा ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। साथ ही रबर प्लांट को किसी ऐसी जगह पर रखें, जहां ये इसे पर्याप्त रोशनी तो मिले, लेकिन इस पौधे पर तेज धूप सीधे न पड़े।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार पर कौन-सा शिव मंत्र जपना चाहिए, अपनी राशि अनुसार जानें कौन सा मंत्र देगा लाभ