1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. बालकनी में रखी 4 चीजें बन सकती हैं वास्तु दोष का कारण, आप भी कर रहे हैं ये गलती तो सुधार लें

बालकनी में रखी 4 चीजें बन सकती हैं वास्तु दोष का कारण, आप भी कर रहे हैं ये गलती तो सुधार लें

घर की बालकनी में रखी कुछ चीजें वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। इन चीजों को बालकनी में रखने से घर का माहौल भी बिगड़ सकता है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

Vastu Tips- India TV Hindi
Image Source : PEXELS वास्तु टिप्स

घर की बालकनी वह जगह होती है जहां हम सुबह की ताजा धूप और शाम की ठंडी हवा का आनंद लेते हैं। वास्तु के अनुसार घर की बालकनी के जरिए हमारे जीवन में सकारात्मकता भी आती है। ऐसे में बालकनी से जुड़े वास्तु नियमों का पालन भी हमको अवश्य करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर की बालकनी में कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए नहीं तो घर का माहौल खराब हो सकता है। आज इन्हीं चीजों के बारे में हम आपको अपने इस लेख में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आपके घर की बालकनी में भी ये चीजें रखी हैं तो आपको इन्हें दूर कर देना चाहिए। 

बालकनी में भूलकर भी न रखें कांटेदार पौधे 

कई लोग अपने घर की बालकनी में सजावट करने के लिए कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे लगा देते हैं। वास्तु की मानें तो घर की ऊर्जा के लिए बालकनी में कांटेदार पौधों का होना अच्छा नहीं है। बालकनी में रखे कांटेदार पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं और परिवार के लोगों के बीच मनमुटाव हो सकता है। इसके साथ ही कांटेदार पौधे आर्थिक हानि का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए गलती से भी कांटेदार पौधों को बालकनी में न रखें। तुलसी, मनी प्लांट जैसे पौधों को बालकनी में रखना शुभ माना जाता है। 

बालकनी में न रखें जूते-चप्पल 

 

बालकनी में आपको शू-रैक और पुराने जूते चप्पल भी नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती, साथ ही देवी-देवता भी नाराज हो सकते हैं। बालकनी में रखे जूते चप्पल करियर में रुकावटों का कारण भी बन सकते हैं। इसकी वजह से शनि और राहु-केतु का प्रभाव भी आपके जीवन पर बढ़ सकता है। 

टूटी-फूटी चीजें और कूड़ा बालकनी में रखने से बचें

कई लोगों की आदत होती है कि वो टूटी-फूटी और काम में न आने वाली चीजों को बालकनी में रख देते हैं। वास्तु की मानें तो ऐसा करना गलत है। टूटी-फूटी चीजें अगर आप बालकनी में रखते हैं तो राहु के प्रकोप का आपको सामना करना पड़ सकता है। आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं और साथ ही मानसिक रूप से भी आप परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही कूड़ा भी बालकनी में रखने से हमेशा बचना चाहिए। आपकी बालकनी में भी अगर कूड़ा या टूटी हुई चीजें रखी हैं तो उन्हें तुरंत बाहर आपको कर देना चाहिए। 

बालकनी में न रखें भारी फर्नीचर

बालकनी में भारी फर्नीचर जैसे सोफा, टेबल आदि रखने से भी आपको बचना चाहिए। खासकर बालकनी की उत्तर और पूर्व दिशा में तो भारी फर्नीचर भूलकर भी न रखें। भारी फर्नीचर बालकनी में रखने से धन से जुड़ी समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। बालकनी से जुड़े नियमों के साथ ही अगर आप जानना चाहते हैं कि किन नियमों का घर में पालन करने से सुख-समृद्धि प्राप्ति हो सकती है तो इस बारे में हमारी वेबसाइट पर विस्तार से पढ़ें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

घर में अपनाएं ये उपाय, बढ़ेगी सेहत और सुख-समृद्धि, जानिए वास्तु शास्त्र के 6 आसान नियम