A
Hindi News धर्म वास्तु टिप्स Vastu Tips: घर में पड़ी ये चीजें बनती हैं कंगाली का कारण, नया साल शुरू होने से पहले कर दें बाहर

Vastu Tips: घर में पड़ी ये चीजें बनती हैं कंगाली का कारण, नया साल शुरू होने से पहले कर दें बाहर

Vastu Tips: नए साल में बेहतरीन परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। आपको घर से कुछ ऐसी चीजों को दूर कर देना चाहिए जो आपके लिए दुर्भाग्य का कारण बन सकती हैं। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।

Vastu Tips- India TV Hindi Image Source : FREEPIK वास्तु टिप्स

Vastu Tips: नया साल 2026 कुछ ही दिनों बाद शुरू हो जाएगा। नए साल को लेकर हर किसी के मन में नई उम्मीदें होती हैं। हर कोई चाहता है कि नया साल उसके लिए सुख-समृद्धिदायक रहे। हालांकि, आपकी छोटी-छोटी कमियां कई बार आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप नए साल से पहले कुछ बिना महत्व की चीजों को घर से बाहर नहीं करते तो आर्थिक परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको नए साल की शुरुआत से पहले क्या चीजें घर से बाहर कर देनी चाहिए। 

घर में पड़ी बंद घड़ियों को करें बाहर

वास्तु के अनुसार, खराब और बंद पड़ी घड़ियों को घर से आपको बाहर कर देना चाहिए, या फिर इन घड़ियों में सेल डलवाकर इनका समय सही कर देना चाहिए। बंद घड़ियों को घर में रखने से आपकी प्रगति रुक सकती है और आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

मुरझा चुके पौधों को करें घर से बाहर

अगर आपके घर में सूखे हुए और मुरझाए हुए पौधे हैं तो इनको भी घर में आपको नहीं रखना चाहिए। इन्हें घर में रखने से घर में नकारात्मकता छा सकती है। इसके कारण घर के लोगों की आर्थिक प्रगति भी रुकती है साथ ही जीवन में आगे आप नहीं बढ़ पाते। इसलिए नया साल शुरू होने से पहले आपको सूखे पौधों को घर से बाहर कर देना चाहिए। 

घर में न रखें टूटा हुआ झाड़ू

झाडू को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए घर में आपको टूटा झाड़ू भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपसे रुठ सकती हैं और धन का अभाव आपको हो सकता है। 

टूटी हुई मूर्तियां 

घर में टूटी हुई मूर्तियां भी कई परेशानियों का कारण बन सकती हैं। इन मूर्तियों को किसी मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे रखकर आपको आना चाहिए। घर में नई मूर्तियां आप नए साल से पहले ला सकते हैं, ऐसा करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। 

घर में न रखें टूटा हुआ कांच 

टूटे कांच के बर्तन या शीशा भी आपको घर में नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, टूटा कांच घर में हो तो दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। टूटा कांच घर में होने से आर्थिक परेशानियां तो आती ही हैं साथ ही दुर्घटनाएं होने का खतरा भी रहता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

नए साल के पहले दिन उच्च राशि में चंद्रमा का होना बेहद शुभ, 1 जनवरी को ये 5 कार्य करने से वर्ष भर होगा धन लाभ

Panchgrahi Yog: जनवरी में इस दिन बनेगा शनि की राशि में पंचग्रही योग, इन 3 राशियों के जीवन में मच सकती है उथल-पुथल