1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Photo Frame Vastu: घर में कहां लगाएं फैमिली और कपल फोटो? गलत दिशा में लगी तस्वीरें बढ़ाती हैं कलह, जानें फोटो फ्रेम लगाने के वास्तु नियम

Photo Frame Vastu: घर में कहां लगाएं फैमिली और कपल फोटो? गलत दिशा में लगी तस्वीरें बढ़ाती हैं कलह, जानें फोटो फ्रेम लगाने के वास्तु नियम

Photo Frame Vastu: घर में फोटो फ्रेम लगाने की भी सही दिशा होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही दिशा में तस्वीर लगाने से रिश्तों में मजबूती और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, जबकि गलत दिशा में लगी तस्वीरें तनाव और मतभेद का कारण बन सकती हैं।

घर में फोटो फ्रेम लगाने की सही दिशा क्या है?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK घर में फोटो फ्रेम लगाने की सही दिशा क्या है?

Photo Frame Vastu Niyam: घर की सजावट में फोटो फ्रेम खास जगह रखते हैं। ये न केवल दीवारों की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि हमारी यादों को भी संजोकर रखते हैं। परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें घर के माहौल को खुशनुमा बनाती हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र के अनुसार तस्वीरों को सही दिशा में लगाना भी उतना ही जरूरी माना जाता है। अगर फोटो फ्रेम गलत दिशा में लगाए जाएं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और रिश्तों में तनाव भी आ सकता है। आइए जानते हैं कि घर में फोटो फ्रेम लगाने के लिए कौन-सी दिशा शुभ मानी जाती है।

सही दिशा में फोटो फ्रेम लगाने का प्रभाव

घर या कमरे को सुंदर बनाने के लिए हम अलग-अलग तरह के फोटो फ्रेम दीवारों पर लगाते हैं। परिवार, दोस्तों या खास पलों की तस्वीरें घर की सजावट को और आकर्षक बना देती हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार फोटो फ्रेम लगाने की दिशा का भी खास महत्व होता है। सही दिशा में लगी तस्वीरें घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं और रिश्तों में मिठास बनाए रखने में मदद करती हैं।

फ्रेम लगाने के वास्तु नियम

  1. वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा फोटो फ्रेम लगाने के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है। इस दिशा में परिवार की सामूहिक तस्वीर लगाने से रिश्तों में स्थिरता आती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  2. वास्तु में कुछ दिशाओं में तस्वीरें लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में पति-पत्नी या वैवाहिक जीवन से जुड़ी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे रिश्तों में अनबन या तनाव की स्थिति बन सकती है।
  3. इसके अलावा वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन और अवसरों की दिशा माना जाता है, इसलिए इस दीवार पर कपल फोटो लगाने से बचना बेहतर माना जाता है। वहीं, पूर्व दिशा में उदासी या नकारात्मक भाव वाली तस्वीरें लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है।
  4. घर का ईशान कोण बेहद पवित्र माना जाता है। इस स्थान पर भगवान की तस्वीर या धार्मिक चित्र लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन यहां दंपति की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए।
  5. इसके साथ ही वास्तु के अनुसार बेडरूम में लगी तस्वीरों के ठीक सामने शीशा नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर रिश्तों में गलतफहमियां और मनमुटाव बढ़ने की आशंका रहती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: ऐसी गर्दन वाले लोगों पर कभी न करें भरोसा, वरना मिल सकता है धोखा