साउथ अफ़्रीका के ज़बरदस्त बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने बुधवार को क्रिकेट के हर प्रारुप से सन्यास लेने की घोषणा कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया. डिविलियर्स का संन्यास लेना ख़ासकर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को हिलाने वाली ख़बर है क्योंकि वो विश्व कप की टीम का अहम हिस्सा थे और माना जा रहा था कि डीविलियर्स साल 2019 विश्व कप ज़रूर खेलेंगे और इसके बाद ही वो संन्यास लेंगे. लेकिन डी विलियर्स ने ये फैसला लेकर हर किसी को हैरान में डाल दिया. संन्यास पर बोलते हुए डी विलियर्स ने कहा, '114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 के बाद अब दूसरों को मौका देने का वक़्त है. ईमानदारी से कहूं तो मैं थक गया हूं. मेरे लिए ये फैसला करना आसान नहीं था. मैंने काफी सोचा लेकिन भले ही मैं अच्छा खेल रहा हूं लेकिन इसके बाद भी मैं संन्यास ले रहा हूं.'
बहरहाल, क्रिकेट जगत उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा. यहां हम आपको उनसे जुड़े 10 रिकॉर्ड्स बताने जा रहे हैं.
1- एबी डिविलियर्स एकमात्र ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 50 प्लस की औसत 50 प्लस पारियां खेली हैं और उनका स्ट्राइक रेट 100 प्लस रहा है. उनके क़रीब धोनी आते हैं जिन्होंने जिनका 42 वनडे पारियों के बाद 50 प्लस औसत था और 100 प्लस स्ट्राइक रेट था.
2- अगर वनडे और टेस्ट में स्ट्राइक रेट के अंतर के बारे में बात करें तो भी डिविलियर्स सब बल्लेबाज़ों से आगे हैं. ये अंतर 324.15 है. यहां हम बात कर रहे हैं उनकी सबसे तेज़ वनडे पारी (कम से कम 40 गेंद) और उनकी सबसे धीमी टेस्ट पारी (कम से कम 100 गेंद) की. 2015 में उन्होंने वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ वनडे में 338.63 के स्ट्राइक रेट से 44 गेंदों पर 149 रन बनाए थे जबकि 2015 में उन्होंने भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट में 14.48 के स्ट्राइक रेट से 297 गेंदों पर 43 रन बनाए थे.
3- डिविलियर्स के नाम 5 वनडे शतक हैं जब वह 25 ओवर के बाद बल्लेबाज़ी करने आए हैं. किसी भी बल्लेबाज़ के नाम ये रिकॉर्ड नहीं है. कोहली और जोस बटलर के नाम दो-दो शतक हैं. डिविलियर्स के नाम ऐसे 21 वनडे शतक हैं जो उन्होंने नंबर चार या इससे नीचे आकर बैटिंग करके बनाए हैं. इस मामले में न्यूज़ीलैंड के रॉस टेलर के नाम 17 शतक हैं.
Ab de Villiers, Kohli, Buttler