A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय क्रिकेट ड्रेसिंग रुम के 10 दिलचस्प किस्से।

भारतीय क्रिकेट ड्रेसिंग रुम के 10 दिलचस्प किस्से।

नई दिल्ली: क्रिकेट ड्रेसिंग रुम में क्या होता है ये हम सब के लिए रहस्य ही बना रहता है। हमें अंदर की कहानी कभी किसी खिलाड़ी की किताब से पता चलती या फिर कभी कोई

भारतीय क्रिकेट...- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट ड्रेसिंग रुम के 10 दिलचस्प किस्से।

नई दिल्ली: क्रिकेट ड्रेसिंग रुम में क्या होता है ये हम सब के लिए रहस्य ही बना रहता है। हमें अंदर की कहानी कभी किसी खिलाड़ी की किताब से पता चलती या फिर कभी कोई खिलाड़ी इंटरव्यू के दौरान इसका ज़िक्र कर देता है। यहां हम आपको बता रहे हैं दस ऐसे क़िस्से जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे।

1.) ड्रेसिंग रुम में हमेशा होती थी माही की टांग खिंचाई-
आज भले ही धोनी का जलवा हो लेकिन अपने शुरुआती दिनों में उनकी  ड्रेसिंग रुम में खूब टांग खिंचाई होंती थी। उनके साथी खिलाड़ी  उन्हें बिहारी कहकर छेड़ा करते थे।  युवराज सिंह अक्सर कहते थे कि चौक्के छक्के लगाना कोई बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात है मैच जिताना। लेकिन धोनी ने जब एक के बाद एक मैच जिताऊ पारियां खेलनी शुरु की तो युवराज ने कहा कि खिलाड़ी की असली परीक्षा टेस्ट में होती है वनडे में नहीं।  युवराज की फब्तियों से तंग आकर एक दिन माही ने पूछ ही लिया, “ये सब तो ठीक है लेकिन मुझे ये बताओ कि तुम हमेशा नाराज़ क्यों रहते हो।” बस इसी दिन से दोनों के बीच दूरियां मिट गईं और वे बहुत अच्छो दोस्त बन गए।

Latest Cricket News