A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सभी दस दक्षिण अफ्रीकी खिलाडि़यों को अस्पताल से छुट्टी मिली

सभी दस दक्षिण अफ्रीकी खिलाडि़यों को अस्पताल से छुट्टी मिली

चेन्नई: पेट की गड़बड़ी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए दक्षिण अफ्रीका ए के सभी दस खिलाडि़यों को आज छुट्टी दे दी गयी और उन्हें कल त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया ए का सामना करने

सभी दस दक्षिण अफ्रीकी...- India TV Hindi
सभी दस दक्षिण अफ्रीकी खिलाडि़यों को अस्पताल से छुट्टी मिली

चेन्नई: पेट की गड़बड़ी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए दक्षिण अफ्रीका ए के सभी दस खिलाडि़यों को आज छुट्टी दे दी गयी और उन्हें कल त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया ए का सामना करने के लिये फिट घोषित कर दिया गया है।

टीम अधिकारी ने कहा, सभी दस खिलाडि़यों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है और वे कल आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैच खेलने के लिये फिट हैं।

भारत ए के खिलाफ कल मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका ए की आधी टीम बीमार पड़ गयी थी। रीजा हेंड्रिक्स, ओम्फाइल रामेला और मतोकोजिसी शेजी को मजबूरी में मैच खेलना पड़ा था क्योंकि उनकी टीम मैदान पर 11 खिलाड़ी उतारने की स्थिति में नहीं थी। मैच के दौरान हालांकि उनकी परेशानी बढ़ गयी।

शनिवार की शाम को चेन्नई पहुंचे क्विंटन डि काक को भी एंेठन के कारण अस्तपाल में भर्ती होना पड़ा। आलम यह था कि दक्षिण अफ्रीका ए के वीडियो विश्लेषक हेंड्रिक्स कर्टजन और भारत ए के मनदीप सिंह को भी सबस्टि्यूट क्षेत्ररक्षक की भूमिका निभानी पड़ी थी।

Latest Cricket News