A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 1st Unofficial Test: शाहबाज नदीम की गेंदबाजी के दम पर भारत ए ने वेस्टइंडीज ए को दी मात

1st Unofficial Test: शाहबाज नदीम की गेंदबाजी के दम पर भारत ए ने वेस्टइंडीज ए को दी मात

भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट के चौथे और आखिरी दिन शनिवार को वेस्टइंडीज ए को छह विकेट से हरा दिया।

शादाब नदीम- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES शादाब नदीम

नार्थ साउंड। भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट के चौथे और आखिरी दिन शनिवार को वेस्टइंडीज ए को छह विकेट से हरा दिया। जीत के लिये 97 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ए को आखिरी दिन 68 रन बनाने थे जो उसने तीन विकेट खोकर 19.3 ओवर में हासिल कर लिये।

एक विकेट पर 29 रन से आगे खेलते हुए कल के नाबाद बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (27) छह गेंद तक ही टिक सके। उन्हें चेमार होल्डर ने चार रन के योग पर आउट कर दिया। कप्तान हनुमा विहारी (19) और श्रीकर भरत (28) ने तीसरे विकेट के लिये 13 ओवर में 49 रन जोड़े।

भरत के आउट होने के समय स्कोर तीन विकेट पर 82 रन था। विहारी जब पवेलियन लौटे तब स्कोर चार विकेट पर 90 रन था। रिधिमान साहा और शिवम दुबे टीम को जीत तक ले गए। इस मैच में नदीम ने कुल 10 विकेट लिए।

Latest Cricket News