1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय मूल के रावल न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में, सोढ़ी की वापसी

भारतीय मूल के रावल न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में, सोढ़ी की वापसी

वेलिंगटन: जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। ऑकलैंड के भारतीय मूल के बल्लेबाज जीत रावल को पहली बार टीम में जगह मिली है। वहीं, भारत

Jeet Ravan, Ish Sodhi- India TV Hindi
Jeet Ravan, Ish Sodhi

वेलिंगटन: जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। ऑकलैंड के भारतीय मूल के बल्लेबाज जीत रावल को पहली बार टीम में जगह मिली है। वहीं, भारत में हुए टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले लेग स्पिनर इश सोढ़ी की टीम में वापसी हुई है। हरफनमौला खिलाड़ी कोरी एंडरसन को पीठ में चोट के कारण टीम से बाहर रखा गया है।

रावल, मार्टिन गुपटिल और टॉम लाथम के बाद टीम के तीसरे सलामी बल्लेबाज होंगे। ब्रेंडन मैक्लम के संन्यास लेने के बाद मध्यक्रम की जिम्मेदारी अनुभवी रॉस टेलर पर होगी। वह फरवरी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट श्रृंखला में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।

मिशेल सेंटनर और मार्क क्रेग के बाद सोढ़ी टीम में तीसरे स्पिन गेंदबाज होंगे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2014 नवंबर में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।

टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने टीम के चयन पर कहा, "जीत ने प्लंकट शील्ड टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले एक साल में हमने उनकी परिपक्वता और फैसले लेने की क्षमता में सुधार देखा है।"

सोढ़ी पर हेसन ने कहा, "सोढ़ी ने पिछले सत्र के दूसरे चरण में खेल के सभी प्रारुपों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने प्लंकट शील्ड में शानदार प्रदर्शन किया था।"

Latest Cricket News