A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ...जब इंग्लिश खिलाड़ी ने 1 गेंद पर बना दिये 286 रन!

...जब इंग्लिश खिलाड़ी ने 1 गेंद पर बना दिये 286 रन!

क्रिकेट अनिश्चित्ताओं का खेल है। हर दिन क्रिकेट के मैदान पर कुछ न कुछ नए रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। कुछ रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो जाते हैं तो कुछ लोगों के जेहन में ही सिर्फ जिंदा रहते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इस मैच में जिसके होने और न होने पर अभी भी स

cricket- India TV Hindi
cricket

नई दिल्ली: क्रिकेट अनिश्चित्ताओं का खेल है। हर दिन क्रिकेट के मैदान पर कुछ न कुछ नए रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। कुछ रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो जाते हैं तो कुछ लोगों के जेहन में ही सिर्फ जिंदा रहते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इस मैच में जिसके होने और न होने पर अभी भी संशय बना हुआ है।

आज से तकरीबन सौ साल पहले क्रिकेट के मैदान में ऐसा हुआ जो आज तक कभी नहीं हुआ। एक टीम ने मैच की पहली गेंद पर बनाए 286 रन लेकिन इस मैच के कोई ठोस सबूत मौजूद नहीं हैं। अंग्रेजी जरनल पाल मैल गैजेट की 1894 में छपी एक रिपॉर्ट में इस मैच का जिक्र मिलता है।

यह घटना है इंग्लैंड की धरती में खेले गए एक मैच की। 'पॉल मॉल गजट पत्रिका' में छपे एक लेख के मुताबिक, 1894 में इंग्लैंड के विक्टोरिया शहर और उसके पड़ोसी शहर स्कारटेक के बीच एक मैच खेला गया। विक्टोरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। सलामी बल्लेबाज ने पहली ही गेंद को मैदान के पार एक पेड़ पर अटका दिया।

गेंद पेड़ पर अटक गई और बल्लेबाजों ने ‌क्रीज पर दौड़ लगाना शुरू किया। वे दौड़ते रहे, लेकिन फिल्डर को गेंद नहीं मिली। स्कारटेक की पूरी टीम परेशान हो गई। उन्होंने अंपायर से नई गेंद का आग्रह ‌किया।

Latest Cricket News