1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरा टी20: BAN को हराकर NZ ने जीती सीरीज, मुनरो की सेंचुरी

दूसरा टी20: BAN को हराकर NZ ने जीती सीरीज, मुनरो की सेंचुरी

कॉलिन मुनरो के 54 गेंद में 101 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश को 47 रन से हरा दिया। इस जीत से न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Colin Munro | Getty Images- India TV Hindi
Colin Munro | Getty Images

माउंट मोउंगानुइ: कॉलिन मुनरो के 54 गेंद में 101 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश को 47 रन से हरा दिया। इस जीत से न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इससे पहले उसने वनडे सीरीज 3-0 से जीती थी। मुनरो ने अपनी पारी में 7 छक्के और इतने ही चौके लगाए जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 195 रन का स्कोर बनाया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19वें ओवर में 148 रन पर आउट हो गई। एक समय बांग्लादेश के 3 विकेट 36 रन पर गिर गए थे, लेकिन शब्बीर रहमान और सौम्या सरकार ने 40 गेंद में 68 रन की पारी खेली। उन्होंने कोलिन डे ग्रांडहोम के ओवर में 21 रन बनाए लेकिन इसके बाद 7 विकेट 44 रन के भीतर गिर गए।

ट्रेंट बोल्ट ने सौम्या को 39 के स्कोर पर आउट किया जबकि शब्बीर को ईश सोढ़ी ने 48 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड के लिए टॉम ब्रूस और मुनरो ने पांचवें विकेट के लिए 67 गेंद में 123 रन जोड़े। ब्रूस 59 रन बनाकर नाबाद रहे।

Latest Cricket News