1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP के पास एक चेहरा भी नहीं जिसके नाम पर चुनाव लड़ सकें: लालू

BJP के पास एक चेहरा भी नहीं जिसके नाम पर चुनाव लड़ सकें: लालू

पटना: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर भाजपा में अनिर्णय की स्थिति पर तंज कसते हुए आज RJD प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि, कितनी जिल्लत की

BJP के पास बिहार चुनाव के...- India TV Hindi
BJP के पास बिहार चुनाव के लिए एक चेहरा भी नहीं: लालू

पटना: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर भाजपा में अनिर्णय की स्थिति पर तंज कसते हुए आज RJD प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि, कितनी जिल्लत की बात है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाले दल के पास बिहार में एक चेहरा भी नहीं है जिसके नाम पर वह चुनाव लड़ सके।

लालू ने आज ट्वीट के जरिए भाजपा के बारे में कहा ‘कितनी जिल्लत की बात है कि विश्व की सबसे बडी पार्टी होने का दावा करने वाली पार्टी के पास बिहार में एक चेहरा भी नहीं है जिसके नाम पर वह चुनाव लड़ सके।’ बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के मुद्दे पर कल केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री अनंत कुमार और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सीधे तौर पर जवाब देने से बचते नजर आए थे।

लालू ने गत 15 जून को ट्वीट के जरिए भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा था ‘निरवंश है भाजपा, इसका कोई वंश और नामलेवा नहीं, अगर है तो बिहार में सीएम (मुख्यमंत्री) का उम्मीदवार घोषित करो..।’ उल्लेखनीय है कि पूर्व में जनता परिवार के छह दलों के विलय की बात कर रही प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी जदयू और उसका समर्थन कर रहे राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

Latest India News